फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Case filed against 4 people for fraud of 2 crores

Hamirpur: 2 करोड़ की धोखाधड़ी में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बालू खदान में साझीदारी के लिए जमा कराए थे रुपये

Tue, 04 Apr 2023 10:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Apr 2023 10:04 AM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Hamirpur: Case filed against 4 people for fraud of 2 crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में बालू खदान में सहयोगी बनाने के नाम पर जमा कराए दो करोड़ रुपये हड़प लिए गए। मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जालौन जिले के कोटरा निवासी पशुपति नाथ मिश्रा ने बताया 2018 में रणछोर इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के मैनेजर नागपुर महाराष्ट्र निवासी रघुवंश महेश पांडेय ने चिकासी थाने के चंदवारी खंड संख्या 23/1 बालू खदान में सहयोगी होने की बात कही।

विज्ञापन


कंपनी के निदेशक उत्तरी पश्चिमी दिल्ली निवासी मुकेश कुमार, उनके भाई राजेश कुमार व दक्षिण पश्चिम दिल्ली निवासी मनमोहन गोयल से मुलाकात कराई। सभी ने उनसे दो करोड़ का निवेश कर साझीदार होने की बात कही। उन्होंने विश्वास में आकर दो करोड़ 15 लाख रुपये खातों में डाल दिए। बताया हिसाब मांगने पर आरोपी बेइमानी पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


दबाव बनाने पर हिसाब हुआ जिसमें 1,80,53,615 रुपये वापस करने पर सहमत हो गए। जिसके बावजूद नियत में खोट आने पर आरोपियों ने उनका पैसा हड़प लिया। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल बांदा के आदेश पर चिकासी थाने में मुकेश कुमार, रघुवंश महेश पांडेय, मनमोहन गोयल व राजेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed