{"_id":"679912a48e7b49192f09d2cb","slug":"hamirpur-bullies-entered-the-house-and-cut-the-hair-of-the-girl-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दबंगों ने घर में घुसकर युवती के सिर के बाल काटे, वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई कुरारा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दबंगों ने घर में घुसकर युवती के सिर के बाल काटे, वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई कुरारा पुलिस
Tue, 28 Jan 2025 10:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:54 PM IST
सार
घर में घुसकर युवती के सिर के बाल काटने का मामला सामने आया है। मामले के वीडियो सामने आने के बाद कुरारा पुलिस हरकत में आई। मंगलवार शाम को रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती युवती
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में सोमवार की रात दबंगों ने घर में घुसकर युवती के सिर के बाल काट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले को टालने की कोशिश में जुटी रही लेकिन परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया में आने पर मंगलवार देर शाम पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र केउमराहट गांव निवासी वीर सिंह निषाद ने बताया कि सोमवार की रात दो बजे मनोज व नत्थू घर में घुस आए। 19 वर्षीय पुत्री सो रही थी उसके कमरे में जाकर हाथ पैर बांधकर सिर के बाल काटकर घायल कर दिया। पुत्री के शोर मचाने पर दोनों आरोपी धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदलाल प्रजापति ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ हाथ पैर बांधकर, मुंह बंद कर बाल काट देना व कलाई काट देना तथा मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।