फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Body of an unknown youth found on the roadside marks of weapon attack on the head suspicion of murder

Hamirpur: सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, सिर पर हथियार से वार के निशान…हत्या की आशंका, जांच शुरू

Thu, 14 Aug 2025 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Aug 2025 11:04 AM IST
सार

Hamirpur News: भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरा रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Hamirpur Body of an unknown youth found on the roadside marks of weapon attack on the head suspicion of murder
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरा रोड पर गौरीमोड़ के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है और इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पचखुरा खुर्द में शराब ठेके का सेल्समैन अरविंद सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने गांव गौरी जा रहा था।

विज्ञापन

तभी उसने सड़क किनारे एक करीब 25 वर्षीय युवक का शव देखा। अरविंद ने तुरंत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रंजीत यादव को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पुलिस और डायल 112 को सूचित किया। सूचना पर थानाध्यक्ष अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के हाथ में  विवेक लिखा हुआ है और उसके बाएं पैर में जले का निशान है। युवक ने काली टी-शर्ट और काला लोअर पहन रखा था। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed