Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Boat Tragedy Risk Their Lives to Attend School Deaths of Innocents Bring Shamethe System

हमीरपुर नाव हादसा: मौत का शॉर्टकट या मजबूरी? अगर पुल होता तो नहीं उजड़तीं छह जिंदगियां, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

Fri, 08 May 2026 07:01 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 08 May 2026 07:01 AM IST
सार

Hamirpur News: यमुना किनारे बसे एक मजरे में आज भी जिंदगी नाव के सहारे चल रही है। करीब 800 की आबादी वाले इस गांव के लोगों के लिए नदी पार करना मजबूरी है। ग्रामीण रोज यमुना पार कर कानपुर देहात सीमा में सब्जी की बारी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

विज्ञापन
Hamirpur Boat Tragedy Risk Their Lives to Attend School Deaths of Innocents Bring Shamethe System
ग्रामीणों के आवागमन के लिए खड़ी असुरक्षित नाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में करीब 800 आबादी वाले मजरे के लोगों की जिंदगी यमुना नदी पर टिकी हैं। गांव के ज्यादातर लोग यमुना पार कानपुर देहात सीमा पर सब्जी की बारी लगाकर गुजर-बसर करते हैं। ग्रामीण रोज नाव से ही नदी पार कर खेती करने जाते हैं।

विज्ञापन

साथ ही, इनके बच्चे भी नाव से स्कूल जाते हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में 10 से 25 नावें हैं। इन्हीं नावों से किसान सब्जियां इस पार लाते हैं। छात्र-छात्राएं भी नाव के सहारे नदी पार कर पढ़ाई के लिए जाते हैं। यमुना पार जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी हुआ हादसा, नहीं हुए सुरक्षा के इंतजाम
गांव निवासी अजय सिंह ने बताया कि तीन साल पहले भी इसी इलाके में नाव हादसा हुआ था। उस समय सात लोग नदी में डूब गए थे। इन्हें ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया था। इसके बावजूद सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं किए गए।

विज्ञापन

Hamirpur Boat Tragedy Risk Their Lives to Attend School Deaths of Innocents Bring Shamethe System
Hamirpur Boat Accident - फोटो : amar ujala

कटान और तेज बहाव बना हादसे की वजह
पीड़ित गयाप्रसाद का कहना है कि जिस स्थान पर नाव पलटी, वहां नदी में भारी कटान है। इसी वजह से पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। घटनास्थल पर नदी की गहराई करीब 20 से 25 फीट बताई गई। लोगों का मानना है कि तेज धारा में नाव संभालना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन

आज भी नाव से ही स्कूल जाते बच्चे
गांव निवासी अंकित ने बताया कि कई छात्र-छात्राएं आज भी नाव के सहारे यमुना नदी पार कर पढ़ाई के लिए स्कूल जाते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। ग्रामीण लंबे समय से सुरक्षित आवागमन की मांग करते रहे हैं।

Hamirpur Boat Tragedy Risk Their Lives to Attend School Deaths of Innocents Bring Shamethe System
Hamirpur Boat Accident - फोटो : amar ujala

सांसद ने भी किया गांव का निरीक्षण
कुरारा थाना क्षेत्र में नाव पलटने के कारण एक महिला सहित पांच बच्चों की मृत्यु की सूचना पाकर हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा सांसद आजेंद्र सिंह लोधी घटना स्थल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना प्रकट की। हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कहा कि नाविक की लापरवाही से उक्त घटना घटित हुई है, जो बहुत ही दुखद एवं कष्टदायी है। मरने वाले परिजनों को सरकार उचित सहायता राशि दे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मृतकों की सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है। शीघ्र ही पार्टी सहयोग राशि देने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि, सौरभ यादव सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।

तीन भाइयों की इकलौती बहन थी रानी
कुतूपुर पटिया निवासी नौ वर्षीय रानी अपने तीन भाइयों श्याम सिंह, रविकांत और अंकुश की इकलौती बहन थी। पिता बच्चन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा रहा। मां जावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hamirpur Boat Tragedy Risk Their Lives to Attend School Deaths of Innocents Bring Shamethe System
Hamirpur Boat Accident - फोटो : amar ujala

मौसी की बेटी की शादी में आई थी आकांक्षा
जलाला निवासी आकांक्षा अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने आई थी। बुधवार को विदाई के बाद वह रिश्तेदारों के साथ नाव से टापू पर गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही उसकी मां निशा जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां बेटी को याद कर वह बेसुध होकर रोती रहीं।

शादी के बाद रिश्तेदारी में रुक गई थी अर्चना
घाटमपुर निवासी अर्चना अपने पिता सर्वेश के साथ शादी समारोह में आई थी। विदाई के बाद वह रिश्तेदारी में रुक गई थी। बुधवार शाम वह परिवार के अन्य लोगों के साथ नाव से यमुना पार गई थी। हादसे में उसकी भी मौत हो गई।

Hamirpur Boat Tragedy Risk Their Lives to Attend School Deaths of Innocents Bring Shamethe System
Hamirpur Boat Accident - फोटो : amar ujala

देर शाम मिला आदित्य का शव
घाटमपुर निवासी गोरे उर्फ आदित्य अपनी मां और रिश्तेदारों के साथ शादी में आया था। उसका भाई आशीष विदाई के बाद पिता के साथ घर लौट गया था, जबकि आदित्य रिश्तेदारों के साथ नाव से चला गया। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे एनडीआरएफ टीम ने उसका शव बरामद किया।

पुल बना होता तो बच जातीं छह जिंदगियां
गांव से यमुना पार कर कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र स्थित कुटरा मकरंदपुर और आसपास के गांवों में आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है। ग्रामीण खेती, सब्जी की बाड़ी और बाजार के काम से रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। लोगों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर पुल बना होता तो छह लोगों की जान नहीं जाती। हादसे के बाद ग्रामीणों ने यमुना पर पुल निर्माण की मांग तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed