फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Boat Accident, Boat overturned in Ken river, 10 people drowned, accident averted due to less depth

Hamirpur Boat Accident: केन नदी में नाव पलटी...10 लोग डूबे, गहराई कम होने से टला हादसा, बाल-बाल बची सवारियां

Sat, 27 May 2023 09:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 May 2023 09:08 AM IST
सार

Hamirpur News: बैजेमऊ गांव के पास शव को जल में प्रवाहित करने के दौरान नाव पलट गई। इसमें दस लोग डूब गए, लेकिन ग्रामीणों ने कूदकर सभी को बचा लिया। लोगों ने कहा कि गहराई कम से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Hamirpur Boat Accident, Boat overturned in Ken river, 10 people drowned, accident averted due to less depth
केन नदी में पलटी नाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सिसोलर थाना क्षेत्र के बैजेमऊ गांव में शव को जल में प्रवाहित करने के दौरान नाव पलटने से दस लोग नदी में गिर गए। नदी में पानी कम होने के कारण मौजूद लोगों ने उनको सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की मौजूदगी और नदी में पानी कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

बैजेमऊ गांव के धनीराम सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। बीमारी से निधन होने से परिजन शव जल में प्रवाहित करने गांव के बाहर से निकली केन नदी में ले गए। शव को गहरे पानी में प्रवाहित करने के लिए नाव में सवार होकर दस लोग जा रहे थे। तभी हादसा हो गया था।
विज्ञापन

प्रधान जुगल किशोर ने बताया कि पत्थर बांधकर शव को जल में प्रवाहित करते समय संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। इससे धनीराम सिंह का बेटा दिलीप, नाती कल्लू, भतीजे भोला सिंह व मोनू सिंह समेत दस लोग नदी में डूबने लगे। इनमें कोई तैरना नहीं जानता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीओ बोले- घटना संज्ञान में नहीं आई है
वहीं नदी तट में मौजूद ग्रामीणों ने कूदकर सभी को बाहर निकाला। सभी सकुशल है। बताया कि नदी में पानी कम होने और मौके पर तैरना जानने वाले ग्रामीणों के मौजूद होने से हादसा टल गया। सीओ मौदहा विवेक यादव ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई घटना नहीं आई है।

इन बातों का भी दें ध्यान

  • नाव पर यात्रियों के बीच में आपस में विवाद न होने दें।
  • यदि जोखिम का आभास हो, तो यात्रियों के दबाव में नौका का संचालन कतई न करें।
  • यात्रियों को नाव संचालन की अनुमति कभी न दें। जब तक प्रशिक्षित चालक नहीं आ जाते तब तक नाव को संचालित न होने दें।

  • नौका संचालन सूर्योदय के बाद यानी सुबह आठ बजे से शाम 5.30 बजे तक ही करना चाहिए।
  • नाव में क्षमता के अनुसार ही भार अथवा व्यक्तियों को चढ़ाना चाहिए।
  • नाव छूटते ही आंधी या तेज बारिश प्रारंभ होते ही नाव को वापस नदी किनारे लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed