फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Bike mounted on youths sitting on the roadside, one dead, the other serious

Hamirpur News: सड़क किनारे बैठे युवकों पर चढ़ा दी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 15 Jul 2022 03:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Jul 2022 03:21 PM IST
सार

मौदहा कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे बैठे युवकों को एक बाइक सवार ने अपनी चपेट में लिया। इससे घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Hamirpur Bike mounted on youths sitting on the roadside, one dead, the other serious
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में गर्मी के चलते सडक किनारे बैठे दो युवकों को एक बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र मूलचंद ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार देररात गर्मी के कारण उसका छोटा भाई ब्रजेंद्र (22) पुत्र मूलचंद और पड़ोसी बृजकिशोर पुत्र दस्सी के साथ में घर के बाहर सडक किनारे बैठा हुआ था। 
विज्ञापन

तभी अशोक कुमार पुत्र शिवराम प्रजापति निवासी गहरौली खुर्द लापरवाही से बाईक चलाते हुए आए और दोनों युवकों पर बाईक चढा दी।जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया जहां पर डाॅक्टरों ने  बृजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे घायल को गंभीर चोंटे होने के कारण सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed