फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Bat falls from tree distressed by scorching heat lawyers act swiftly to give it water saving its life

Hamirpur: भीषण गर्मी से तड़पकर पेड़ से गिरा चमगादड़, वकीलों ने तत्परता दिखाकर पानी पिलाया, ऐसे बची जान

Fri, 22 May 2026 02:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 02:35 PM IST
सार

Hamirpur News: हमीरपुर जिला न्यायालय परिसर में भीषण गर्मी के कारण एक चमगादड़ अचेत होकर गिर गया। वकीलों ने पानी पिलाकर और उस पर पानी छिड़ककर सकुशल बचा लिया, जिससे वह दोबारा उड़ने में सक्षम हो गया।

विज्ञापन
Hamirpur Bat falls from tree distressed by scorching heat lawyers act swiftly to give it water saving its life
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब बेजुबान जीवों पर भी भारी पड़ने लगी है। जिला न्यायालय परिसर में गर्मी से बेहाल होकर पेड़ से गिरे बड़े चमगादड़ को वकीलों द्वारा पानी पिलाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन

विभाग ने कचहरी परिसर में पक्षियों और वन्यजीवों के लिए पानी के बर्तन रखवाने की बात कही है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। अधिवक्ता राजकुमार सिंह भदौरिया कोर्ट जा रहे थे। तभी उनके सामने पेड़ से एक बड़ा चमगादड़ जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos





चमगादड़ बेहोश जैसी स्थिति में था
उन्होंने सहयोगी साहित्य सिंह के साथ उसे पानी पिलाया और शरीर पर पानी का छिड़काव किया। कुछ देर बाद चमगादड़ में हलचल शुरू हुई। इसके बाद उसे उठाकर पेड़ पर बैठाया गया। करीब एक घंटे बाद वह वहां नहीं दिखा अधिवक्ता राजकुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि चमगादड़ पहले बेहोश जैसी स्थिति में था।

विज्ञापन

पानी पीने के बाद हुआ ठीक
गर्मी अधिक होने के कारण तत्काल पानी मंगवाया गया। पानी पीने के बाद उसमें चेतना लौटी और वह जमीन पर गिरा पानी भी पीने लगा। बाद में उसे पेड़ पर बैठा दिया गया। उन्होंने कहा कि गर्मी में पशु-पक्षी और वन्यजीव बेजुबान होते हैं। ऐसे में घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन

वन्यजीवों की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी
डीएफओ ने बताया कि गर्मी और डिहाइड्रेशन से वन्यजीवों में कमजोरी आ सकती है। ऐसे मामलों में पानी पिलाने और ठंडक देने से राहत मिल सकती है। कहा कि वन्यजीव बोल नहीं सकते। उनकी सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। वकीलों ने सराहनीय कार्य किया है। कचहरी परिसर में पानी के बर्तन रखवाए जाएंगे।

डिहाइड्रेशन से कमजोर हो सकते हैं वन्यजीव
डीएफओ के अनुसार गर्मी में वन्यजीवों की सांस तेज चलना, सुस्ती और मूवमेंट कम होना डिहाइड्रेशन के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में पानी और ठंडक मिलने से राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed