{"_id":"6734e9be93fd67b2860ef57f","slug":"hamirpur-an-innocent-child-died-after-being-crushed-while-backing-a-car-at-home-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: घर में कार बैक करते समय दबने से मासूम से मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: घर में कार बैक करते समय दबने से मासूम से मौत, मचा कोहराम
Wed, 13 Nov 2024 11:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:36 PM IST
सार
हमीरपुर जिले के राठ में घर में कार बैक करते समय दबने से मासूम से मौत हो गई। साढ़े तीन साल की बच्ची भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की भतीजी थी।
विज्ञापन
ईवाना की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर में कार बैक करते समय अचानक आई साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए उसे कानपुर के अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची भाजपा नेता की भतीजी थी। जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड कस्बा निवासी प्रणय राजपूत की देखरेख में नगर के उरई रोड पर नेत्र चिकित्सालय चलता है। उनकी साढ़े तीन साल की इकलौती बेटी ईवाना सोमवार को घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी बैक हो रही परिवार की कार की चपेट में आकर दब कर घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे सीएचसी ले गए जहां से कानपुर रेफर कर दिया। जहां निजी अस्पताल में देर रात इलाज दौरान मौत हो गई। ईवाना भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. आराधना राजपूत की भतीजी थी। मासूम की मौत पर भाजपाइयों ने घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन