फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Allegation of indecency with people who are worshiping Baba Saheb

हमीरपुर: बाबा साहेब की पूजा अर्चना कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

Thu, 14 Apr 2022 11:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Apr 2022 11:29 AM IST
सार

बाबा साहब की मूर्ति लगाकर पूजा अर्चना कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। आरोप है कि पुलिस ने पूजा अर्चना के लिए एकत्र महिलाओं व पुरुषों के साथ जमकर अभद्रता की और बाबा साहेब की मूर्ति को उठाकर ले गए।
 

विज्ञापन
Hamirpur: Allegation of indecency with people who are worshiping Baba Saheb
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे के पशु बाजार के निकट त्रिवेणी मैदान में अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा आंबेडकर जयंती मनाए जाने के लिए बुधवार रात बाबा साहेब की मूर्ति लगाकर पूजा अर्चना की जा रही थी। आरोप है कि तभी किसी व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने वहां एकत्र महिलाओं व पुरुषों के साथ जमकर अभद्रता की और बाबा साहेब की मूर्ति को उठाकर ले गए।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि मूर्ति उठाने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर पशु बाजार के सामने रात 2:30 बजे जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को मनाने व समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खोला। अब राजस्व विभाग की टीम को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। वहीं दलित समाज मूर्ति स्थापना की मांग पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन


14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती धूमधाम के साथ हर वर्ष मनाई जाती है। इस अवसर पर आंबेडकर के अनुयायी जुलूस निकालते हैं। इसी के तहत बाबा साहेब की जयंती मनाने के लिए बुधवार रात कस्बे के पशु बाजार के पास त्रिवेणी मैदान पर लोग एकत्र हुए और मूर्ति स्थापना के लिए बनाए गए चबूतरे में स्थापित कर उसका पूजन अर्चन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी कस्बे के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन होने का दावा कर पुलिस से शिकायत की। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा अर्चन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और चबूतरे पर रखी बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को उठाकर लोडर में ले गए। लोगों का आरोप है कि इस दौरान मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई।


इससे आक्रोशित समाज के लोगों ने पशु बाजार के सामने कानपुर सागर टूलेन हाईवे पर रात 2:30 बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर सीओ सदर विवेक यादव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लोग बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति वापस कर स्थापना करने के बाद ही जाम खोलने की बात पर अड़े हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed