{"_id":"67683cf616a1b276520c86d3","slug":"hamirpur-allegation-of-death-of-two-cows-due-to-hunger-and-cold-in-gaushala-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: गोशाला में भूख व ठंड से दो गोवंश के मरने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: गोशाला में भूख व ठंड से दो गोवंश के मरने का आरोप, वीडियो वायरल
Sun, 22 Dec 2024 09:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
दो गोवंश की मौत
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत बिरखेरा की अस्थायी गोशाला में दो गोवंश की भूख और ठंड लगने से मौत होने का आरोप लगा है। इनके शव नाले के किनारे फेंके गए थे, जिन्हें कुत्ते खा रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शवों को दफनाया गया है। ग्राम सचिव का कहना है दोनों पशु घायल थे। उनका उपचार चल रहा था। बिरखेरा निवासी अतुल यादव ने गांव में संचालित अस्थायी गोशाला का एक वीडियो रविवार को सुबह 7:49 बजे सोशल मीडिया पर वायरल किया।
इसमें दो गोवंश मरे दिख रहे हैं। दावा किया कि गोवंशों की मौत भूख और ठंड से हुई है। इस पर जिम्मेदारों ने गोवंशों के नींद में होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं, दोनों गाेवंश को गोशाला से हटाकर नाले के किनारे फिंकवा दिया। अतुल यादव ने सुबह 10:16 पर दूसरा वीडियो वायरल करके गोवंशों की दुर्दशा पर सवाल उठाए। इसके बाद पशुधन प्रसार अधिकारी आरबी यादव ने गोशाला के चौकीदार और चरवाहे पवन कुमार व रमेश कुमार को फटकार लगाई। मृत पशुओं को सम्मान के साथ दफन कराकर रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भेजी है।
पशुधन प्रसार अधिकारी की रिपोर्ट में बताया है कि 19 दिसंबर को दो सांड़ों की लड़ाई गोशाला में हो गई थी। इसमें चार माह और पांच माह के दो गोवंश घायल हो गए थे। इनका उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह दोनों की मौत हो गई। ग्राम सचिव संजय कुमार राजपूत ने बताया कि उन्हें देरी से जानकारी मिली। मौके पर जाकर सम्मान के साथ संस्कार कराया है। ग्राम प्रधान अशोक यादव ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।