{"_id":"62990f750bdbd960791af601","slug":"hamirpur-accused-arrested-for-misdeed-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मौसी के लड़के ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मौसी के लड़के ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, गिरफ्तार
Fri, 03 Jun 2022 12:59 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:59 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में मौसी के लड़के ने चचेरे भाई के साथ मिलकर छात्रा से दुष्कर्म किया। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
पिता दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उसकी मौसी का लड़का राहुल उसके साथ पढ़ता है। राहुल, उसके पिता शिवशंकर व मौसी सरला उससे 95 हजार रुपये उधार ले चुके हैं। उसने मौसी से रुपये मांगे तो कहने लगे एक-दो दिन में मिल जाएंगे। 24 फरवरी को सुबह नौ बजे राहुल, उसके चाचा का लड़का राकेश व मौसी घर आई।
विज्ञापन
कहा कि चलो कानपुर में एक व्यक्ति से रुपये मिलने है। इसी बहाने कानपुर भी घूम लेंगे। वह कानपुर चली गई। आरोपियों ने पहले से ही दो कमरे बुक कर रखे थे। एक कमरे में राहुल व राकेश ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
एक मंदिर में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती मांग में सिंदूर भरकर फोटो खींची और दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। कहा कि रुपये मांगे तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। एसपी शुभम पटेल के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।