फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident, One more death in a horrific road accident, death toll reached nine, condition of others critical

Hamirpur Accident: भीषण सड़क हादसे में एक और मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची नौ, अन्य की हालत नाजुक

Thu, 23 Jun 2022 10:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Jun 2022 10:34 PM IST
सार

बुधवार को हमीरपुर जिले में एनएच-34 पर लोडर और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, आठ लोग घायल हुए थे, जिनमें से गुरुवार देर रात एक और घायल की मौत हो गई। 

Hamirpur Accident, One more death in a horrific road accident, death toll reached nine, condition of others critical
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार को मकरांव के पास हुए लोडर और ऑटो की टक्कर में एक और व्यक्ति घायल की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। बीते दिन आठ लोगों ने दम तोड़ दिया था। बता दें कि इंगोहटा निवासी कुलदीप वर्मा (30) पुत्र चुनुबाद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को उपचार के लिए बांदा ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। बीते दिन कुलदीप की बहन रजुलिया की मौत हो गई थी।


एसपी शुभम पटेल का  कहना है कि घायल कुलदीप वर्मा को सदर अस्पताल हमीरपुर से रेफर होने पर उपचार के लिए बांदा  ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई है। बता दें कि कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा के मकरांव गांव के पास बुधवार शाम पांच बजे लोडर और ऑटो के बीच भीषण भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, आठ लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनमें से एक घायल की और मौत हो गई है। 

इस हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। हादसे की वजह बिना डिवाइडर वाले रास्ते पर लापरवाही से ओवरटेक करना बताई जा रही है। ऑटो चालक मौदहा से सवारियां लेकर सुमेरपुर जा रहा था। उधर, जिला मुख्यालय से आम लादकर एक लोडर मौदहा की ओर जा रहा था। मकरांव गांव के पास दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। ऑटो के परखच्चे उड़ गए और लोडर पलट गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed