{"_id":"662760f8f3584f12200f42d1","slug":"hamirpur-accident-one-died-and-one-injured-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Tue, 23 Apr 2024 12:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर-सागर हाईवे पर सजेती थाना अंतर्गत यमुना पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक की मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज जारी है। जनपद कानपुर के गुज्जा का डेरा दपसौरा निवासी राम स्वरुप (60) और रंजीत (35) बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर यमुना पुल पर ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि प्रकरण थाना सजेती कमिश्नरेट कानपुर नगर से संबंधित होने के कारण थाना सजेती कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस मौके पर मौजूद है। थाना सजेती पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन