फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: A young man's condition deteriorated due to mobile game addiction

Hamirpur: मोबाइल में गेम की लत से युवक की हालत बिगड़ी, अजीबोगरीब हरकतें करने पर अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 14 Jan 2026 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jan 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: A young man's condition deteriorated due to mobile game addiction
राठ सीएचसी में भर्ती अमृतलाल को देखती उसकी मां - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल की लत से युवक का मानसिक संतुलन खराब हो गया। अजीबोगरीब हरकतें करने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार युवक मोबाइल फोन में कोई गेम खेलता था। नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा अमृतलाल (20) को मोबाइल फोन की बुरी लत लग गई है। मोबाइल पर दिन भर कोई गेम खेलता रहता था। परिजनों के मना करने पर घर से दूर एक बाग में निकल जाता। जहां घंटों बैठकर फोन चलाता था। बुधवार सुबह बेटे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। कभी भक्तिगीत गाता, कभी शायरी करता तो कभी शोर मचाकर लोगों को बुलाने लगता। धीरे धीरे उसकी यह हरकतें बढ़तीं जा रहीं थीं। बेटे की अजीबोगरीब हरकतें देख परिजन सीएचसी ले गए। बताया कि बेटा मजदूरी करता था। मोबाइल की लत से उसका काम में भी मन नहीं लगा। सीएचसी के डॉ कनिष्क माहुर ने बताया कि युवक की नींद पूरी न होने से समस्या हुई है। जिसका प्रारंभिक इलाज कर घर भेज दिया था।

विज्ञापन


एक साल से फोन पर गेम खेल रहा था युवक
उमेश कुमार ने बताया कि बेटों को पांच साल पहले मोबाइल फोन दिलाया था। एक साल से फोन में पब्जी गेम खेल रहा था। उन्होंने बताया कि मोबाइल चलाते हुए बड़बड़ाता रहता था। परिजन मना करते तो फोन लेकर घर से बाहर निकल जाता था। परिजनों के दबाव में कुछ दिनों तक उसने फोन से कुछ दूरी बनाई। इसी बीच 15 दिन पहले जालौन के कोटरा निवासी युवक की बहन गायत्री की बीमारी से मौत हो गई। जिसके बाद वह फिर से दिन रात फोन में ही डूबा रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed