फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur A dumper crushed a worker in Rimjhim factory family alleges Police did not let them see the body

Hamirpur: रिमझिम फैक्टरी में डंपर ने मजदूर को कुचला…मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस ने नहीं देखने दिया शव

Fri, 30 May 2025 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 May 2025 10:55 AM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में संचालित रिमझिम फैक्टरी में डंपर ने मजदूर का कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने धक्का दिया और शव देखने नहीं दिया।

विज्ञापन
Hamirpur A dumper crushed a worker in Rimjhim factory family alleges Police did not let them see the body
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मजदूर पर एक ट्रक चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह करीब पांच बजे जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फैक्टरी एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजन आक्रोशित नजर आए।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन्हें बिना शव को दिखाए धक्का देकर एंबुलेंस को फैक्टरी से बाहर लेकर चले गए। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बांकी निवासी जयनारायण (40) पुत्र रज्जन सविता बीते 10 वर्षों से कस्बे में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में कार्य करता था। चाचा रामविशाल ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे फैक्टरी के डंपर ने इसको कुचल दिया।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप- नहीं देखने दिया गया शव
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन फैक्टरी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह और सिपाही दयाराम उन्हें धक्का देकर एंबुलेंस में शव लादकर फैक्टरी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए और उन्हें मौके पर शव को देखने नहीं दिया। इससे परिजन आक्रोशित नजर आए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने मामले को संभाला।

विज्ञापन

मृतक मजदूर को दिया जाएगा मुआवजा
साथ ही, परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। मृतक अपने पीछे पत्नी नीलम, पुत्र राज, पुत्री सोनम व पुत्र सत्यम को रोता बिलखता छोड़ गया है। बताते हैं कि यह मजदूर अवधेश शुक्ला के ठेकेदारी में फैक्टरी में काम करता था। फैक्टरी मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया कि डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत हुई है। फैक्टरी अधिनियम के तहत मृतक मजदूर को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed