{"_id":"63b136b83f515b18b5642ade","slug":"half-naked-dead-body-of-a-young-man-found-on-the-roadside-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सड़क किनारे मिला युवक का अर्धनग्न शव, शरीर की हड्डियां टूटी हुई मिलीं, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सड़क किनारे मिला युवक का अर्धनग्न शव, शरीर की हड्डियां टूटी हुई मिलीं, नहीं हो सकी शिनाख्त
Sun, 01 Jan 2023 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 01 Jan 2023 01:01 PM IST
सार
बिठूर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरहा गांव नई बस्ती के पास एक अर्धनग्न युवक का शव पेट के बल सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उन्होंने बिठूर पुलिस को सूचना दी। युवक नीली जीन्स पहने हुए था। शव के पास गाढ़ी नीली जाकेट, भूरे रंग के जूते और भूरे रंग की इनर हाथों में फंसी मिली। मौके पर बिठूर इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
युवक के पास मोबाइल, पॉवर बैंक, सिगरेट की डिब्बी पड़ी मिली। वहीं, शव के पास पहियों के निशान भी मिले हैं। युवक के दाएं हाथ की कलाई आधी से ज्यादा कटी थी और हड्डियां टूटी हुईं थीं। साथ ही बाएं पैर की हड्डी भी टुटी हुई मिली है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने देर रात हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम के आने में देरी होने पर और शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।