Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Half-burnt body found buried in the field, Face disfigured by electric current to erase identity

खेत में दफन मिला अधजला शव: पहचान मिटाने के लिए करंट से बिगाड़ा चेहरा, पढ़ें रूह कंपा देने वाली खौफनाक वारदात

Tue, 06 Feb 2024 06:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Feb 2024 06:02 AM IST
सार

Hamirpur News: मझगवां थान क्षेत्र में लापता युवक को अधजला शव खेत में दफन मिला। मृतक के भाई के ने इटकौर गांव के उत्तम राजपूत पर हत्या कर शव को जलाकर खेत में दफनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Half-burnt body found buried in the field, Face disfigured by electric current to erase identity
खेत में दफन मिला अधजला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में पांच दिन पहले खेत बलकट रखने का रुपया लेने गए युवक का शव पड़ोसी गांव के खेत में मिट्टी में दबा मिला। परिजनों ने खेत के मालिक पर हत्या करने व पहचान मिटाने के लिए करंट से चेहरा बिगाड़ने के बाद शव को दफनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मझगवां थाने के इटौरा गांव निवासी हुमन सिंह राजपूत ने बताया छोटे भाई मानसिंह राजपूत (40) की पत्नी अहिल्या के नाम पर नौ बीघा कृषि भूमि है। मानसिंह ने यह जमीन इटकौर गांव के संतोष को बलकट पर दी थी। एक फरवरी की सुबह मानसिंह बलकट के पैसे लेने इटकौर गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां से लौटकर घर नहीं पहुंचे। खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। फोन भी बंद जा रहा था। रविवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह परिजन ग्रामीणों की टीमें बनाकर इटौरा व इटकौर के खेतों में खोजबीन कर रहे थे। इटकौर गांव के उत्तम राजपूत के खेत में खोदी हुई नई मिट्टी मिली।

विज्ञापन

शव पर करंट से जलने के निशान भी मिले
शक के आधार पर जब मिट्टी हटाई, तो मानसिंह का शव दबा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बताया शव पर करंट से जलने के निशान भी हैं। हुमन सिंह ने उत्तम पर भाई की हत्या करने व शव को करंट से झुलसाने के बाद खेत में दबाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

खेत में तारबाड़ी में करंट होने की बात सामने आई
मृतक का पुत्र सक्षम (12) व पुत्री मांडवी (15) है। सीओ आशीष यादव ने कहा खेत में तारबाड़ी में करंट होने की बात सामने आई है। पहली नजर में करंट से मौत होने पर शव छिपाने का मामला लग रहा है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मौत का कारण ज्ञात होगा।

खेत की तारबाड़ी में दौड़ रहा था तेज करंट
इटकौर गांव निवासी उत्तम राजपूत अपने खेत में मटर की फसल किए है। फसल को जानवरों से बचाने के लिए तारबाड़ी लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है तारबाड़ी में तेज करंट का प्रवाह रहता था। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आसपास देखने पर करीब 12 से अधिक पशुओं के शव पड़े मिले। जिनकी करंट से मौत हुई है।

ग्रामीणों के साथ खोजबीन करता रहा खेत का मालिक
सोमवार सुबह ग्रामीणों की टीम लापता मानसिंह की खोज करते हुए उत्तम राजपूत के खेत पर पहुंचीं। जहां उत्तम राजपूत खुद ग्रामीणों के साथ खोजबीन का नाटक करता रहा। जब ग्रामीण उसके खेत की ओर जाते तो वह करंट होने की बात कह रोक देता। कुछ ग्रामीण जबरन खेत में घुस गए। जहां नई मिट्टी देख शव के दफन होने की आशंका जताई। जिसके बाद पोल खुलते देख उत्तम मौके से भाग निकला।

पिता-पुत्र के खिलाफ लिखवाया हत्या का मुकदमा
मृतक मान सिंह के भतीजे कपिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनके चाचा का मानसिंह का इकटौर गांव निवासी उत्तम से रुपयों का लेनदेन था। आरोप है लेनदेन के विवाद में उत्तम सिंह, उसके पुत्र तेजसिंह व बरेल गांव निवासी एक व्यक्ति ने उनके चाचा की हत्या कर दी।

आरोपी उत्तम ग्राम प्रधान इटकौर का चचेरा भाई है
शव को उत्तम सिंह के खेत में दफना दिया। चार दिन चली खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ। वहीं मझगवां थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर उत्तम सिंह व तेजसिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी उत्तम ग्राम प्रधान इटकौर का चचेरा भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed