{"_id":"5c1e0efabdec2256e821e4b3","slug":"haldwani-ajmer-ac-sleeper-bus-will-run-from-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से चलेंगी हल्द्वानी-अजमेर की एसी स्लीपर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से चलेंगी हल्द्वानी-अजमेर की एसी स्लीपर बसें
Sat, 22 Dec 2018 03:51 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Dec 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से दो जोड़ी एसी स्लीपर बसें अजमेर और हल्द्वानी के लिए चलाई जाएंगीं। राज्य परिवहन निगम के मुख्यालय ने बसें चलाने को हरी झंडी दे दी है। अब क्षेत्रीय प्रबंधक ने यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बसों को तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। नए साल से कानपुर से इन दोनों रूटों पर बसें दौड़ने लगेंगी। अजमेर और हल्द्वानी के रूट पर दो-दो बसें चलने से यात्रियों को खासी सुविधा होगी।
अजमेर वाली एसी स्लीपर बस का रूट कानपुर से आगरा, जयपुर होते हुए अजमेर जाने का होगा, जबकि हल्द्वानी का रूट कानपुर से फर्रुखाबाद, बरेली होते हुए हल्द्वानी जाने-आने का होगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि निगम मुख्यालय ने कानपुर से दो जोड़ी एसी स्लीपर बसों को चलाने की अनुमति दी है।
इधर दो बसें कानपुर से अजमेर और हल्द्वानी के लिए चलेंगी, वहीं एक बस हल्द्वानी से कानपुर और दूसरी बस अजमेर से कानपुर के लिए चलेगी। बसों में यात्रियों को बेहद आरामदायक सफर मिलेगा। यह सुविधा नए साल से शुरू होगी।