फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hair transplant... Pathology worker stopped hair transplant after sugar level of 450 was found in the test

Kanpur News: जांच में 450 शुगर निकलने पर पैथलॅाजी कर्मी ने हेयर ट्रांसप्लांट करने से रोका था

Mon, 26 May 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hair transplant... Pathology worker stopped hair transplant after sugar level of 450 was found in the test
कानपुर। शहर के एक चर्चित पैथलॉजी के कर्मचारी ने डॉक्टर अनुष्का तिवारी के राज खोले हैं। कर्मचारी डॉ. अनुष्का के लिए भी काम करता था। उसने ही 14 मार्च को हेयर ट्रांसप्लांट से पहले मृतक इंजीनियर विनीत दुबे का सैंपल लिया था। जांच में 450 शुगर निकलने की डॉक्टर को जानकारी देने के बाद उसने ट्रांसप्लांट न करने का सुझाव भी दिया था। हालांकि डॉक्टर नहीं मानी।
विज्ञापन


कर्मचारी के मुताबिक दर्द होने पर विनीत को इंजेक्शन लगा दिया गया। जब सूजन बढ़ी और हालत बिगड़ी तो उसे कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। मृतक विनीत की पत्नी से कर्मचारी ने सारी बात बताई है। पुलिस ने भी कर्मचारी के बयान दर्ज किए हैं। बताया कि डॉ. अनुष्का पति के साथ गाड़ी से विनीत को लेकर कल्याणपुर स्थित अस्पताल पहुंची। वहां भर्ती करने से मना कर दिया गया तो वह कल्याणपुर स्थित दूसरे अस्पताल में ले गईं। तीन बजे तक डॉक्टर दंपति विनीत को लेकर घूमते रहे। इसके बाद छपेड़ा पुलिया के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें, जब फर्रुखाबाद निवासी मयंक कटियार की भी तबीयत बिगड़ी थी तो उन्हें भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed