फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hair Transplant Case Transplant machines and medicines were found in the clinic Dr Anushka fainted twice

Hair Transplant Case: क्लीनिक में ट्रांसप्लांट की मशीनें-दवाएं मिलीं, डॉ. अनुष्का दो बार गश खाकर गिरीं

Thu, 05 Jun 2025 06:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 Jun 2025 06:26 AM IST
सार

Kanpur News: डॉ. अनुष्का के क्लीनिक से रिमांड के दौरान इतने साक्ष्य मिल गए हैं कि उसका बचना मुश्किल है। पहले तो आरोप लगा था, फिर जांच के दौरान कई इनपुट मिले और लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन
Hair Transplant Case Transplant machines and medicines were found in the clinic Dr Anushka fainted twice
डॉ. अनुष्का - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में केशवपुरम के इंपायर क्लीनिक में बुधवार को हेयर ट्रांसप्लांट से संबंधित कई मशीनें, किट, दवाएं और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो इंजीनियरों की मौत की आरोपी डॉ. अनुष्का को छह घंटे का कस्टडी रिमांड पर लेकर क्लीनिक पहुंची थी। यहां उससे मशीनों, मरीजों के पर्चे और दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ हुई।

विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अनुष्का दो बार गश खाकर गिरी। बुधवार सुबह विवेचक पुष्पराज सिंह महिला पुलिस कर्मियों के साथ जेल पहुंचे। यहां से कड़ी सुरक्षा में डॉ. अनुष्का को लेकर सुबह दस बजे कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित इंपायर क्लीनिक आए। क्लीनिक के एंट्री गेट से लेकर भीतर तक हर बिंदु पर जांच की गई। टीम ने ओपीडी, ऑपरेशन रूम, वेटिंग एरिया चेक किया।

विज्ञापन

चेहरे पर पानी डालकर होश में लाया गया
यहां विवेचना से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे। डॉ. अनुष्का तिवारी के साथ उनके दो वकील भी मौजूद रहे। पुलिस ने जब दस्तावेज और मशीनों के बारे में डॉ अनुष्का से पूछताछ की तो तीन घंटे में दो बार बेहोश हुई। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने चेहरे पर पानी डालकर उन्हें होश में लाया। फिर पूछताछ हुई। दोपहर करीब एक बजे टीम डॉ. अनुष्का को क्लीनिक से लेकर थाने पहुंची, जहां उनके बयान दर्ज करने के बाद तीन बजे जेल में दाखिल किया।

विज्ञापन

Hair Transplant Case Transplant machines and medicines were found in the clinic Dr Anushka fainted twice
इसी क्लिनिक पर हुआ हेयर ट्रांसप्लांट - फोटो : संवाद

यह मशीनें और दस्तावेज बरामद
हेयर ट्रांसप्लांट से संबंधित विज्ञापन के पर्चे, हेयर ट्रांसप्लांट की मशीनें, 40 हजार का बिल, प्लेटलेट रिच प्लाजमा (पीआरपी) ट्यूब्स, सर्जिकल किट, निडिल्स, हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़ी दवाएं, मरीजों के हस्ताक्षर की फाइल, दवाओं के पर्चे पर डॉक्टर के हस्ताक्षर, बिल की बुकलेट (जिसमें पुराने मरीजों का जिक्र है) बरामद किया।

विज्ञापन

कई पर्चे मिले, एक पर्ची पर हो रही चर्चा
क्लीनिक में भारी मात्रा में विज्ञापन के पर्चे मिले, जिसमें लिखा था कि हमारे यहां हेयर ट्रांसप्लांट होता है। इसमें डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अनुष्का तिवारी को हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट बताया गया। क्लीनिक में एक पर्ची भी मिली है, जिसमें 10 लोगों के नाम और मोबाइल नंबर हैं। इसे पुलिस ने जांच में शामिल किया है। पुलिस को आशंका है कि यह लोग भी हेयर ट्रांसप्लांट के मामले में शामिल हो सकते हैं। इसमें दो डॉक्टर के नाम भी शामिल हैं।

Hair Transplant Case Transplant machines and medicines were found in the clinic Dr Anushka fainted twice
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद इंजीनियर मयंक के चेहरे पर आई थी सूजन - फोटो : अमर उजाला

डॉ. अनुष्का के क्लीनिक से रिमांड के दौरान इतने साक्ष्य मिल गए हैं कि उसका बचना मुश्किल है। पहले तो आरोप लगा था, फिर जांच के दौरान कई इनपुट मिले और लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए। अब साक्ष्य बरामद हो गए हैं। इससे एक बात साफ है कि अनुष्का बीडीएस की डिग्री लेकर हेयर ट्रांसप्लांट कर रही थी।  -अभिषेक पांडेय, एसीपी कल्याणपुर

यह था मामला
पनकी पावर प्लांट में तैनात इंजीनियर विनीत दुबे ने बीते 15 मार्च को कल्याणपुर केशवपुरम स्थित इंपायर क्लीनिक में डॉ. अनुष्का से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी ने डॉ. अनुष्का के खिलाफ रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच फर्रुखाबाद के इंजीनियर मयंक कटियार की भी मौत का मामला सामने आया। डॉ. अनुष्का फरार हो गई थी। पुलिस ने दबिश देना शुरू किया, तो उसने 26 मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed