{"_id":"5b2134904f1c1bf26e8b7e14","slug":"hackers-cheated-millions-by-launching-fake-website-of-mineral-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज विभाग की फर्जी वेबसाइट लांच करके लगाया लाखों का चूना, हैकरों का पता लगाने के लिए स्वाट टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज विभाग की फर्जी वेबसाइट लांच करके लगाया लाखों का चूना, हैकरों का पता लगाने के लिए स्वाट टीम गठित
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में खनिज विभाग की नई फर्जी वेबसाइट लांच कर रायल्टी निकालकर लाखों रुपये का चूना लगाने वाले हैकरों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्वाट टीम का गठन कर दिया है। वहीं जिलाधिकारी ने फर्जी साइट ब्लॉक कराकर फर्जीवाड़े में जुटे फर्जी रायल्टी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के निदेश दिए हैं। जिससे पत्थर मंडी कबरई में खलबली मची हुई है।
जिले में पहाड़ों के खनन पट्टे कम होने और रायल्टी की मांग अधिक बढ़ने के कारण पत्थर मंडी में रायल्टी की कमी होने के कारण कुछ रायल्टी से जुड़े लोगों ने नया तरीका इजाद करते हुए आईटी एक्सपर्टों की मदद से नई फर्जी वेबसाइट लांच करा ली और धड़ल्ले से रायल्टी की बिक्री शुरू कर दी। इस खबर को बुधवार को अमर उजाला ने बुंदेलखंड पेज में प्राथमिकता से प्रकाशित किया। जिससे खनिज महकमे में खलबली मच गई। जिलाधिकारी सहदेव ने फर्जी लांच की गई साइट को ब्लाक कराकर जिला खनिज अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए है। जिससे फर्जीवाड़ा का खुलासा किया जा सके।
गौरतलब है कि एक ट्रक में 4000 रुपये की रायल्टी लगती है। रायल्टी से जुुड़े कुछ कारोबारियों ने अधिक कमाई के लिए फर्जी सरकारी वेबसाइट बनाकर रायल्टी का धंधा शुरू कर दिया और एक पखवारे में लाखों रुपये की कमाई कर डाली। अमर उजाला ने फर्जी वेबसाइट हैक का खुलासा का खुलासा कर दिया। इससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में एसपी एन कोलांची ने स्वाट टीम का गठन कर फर्जीवाड़ा करने वालों का सुराग लगाने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेेते हुए जांच कराई जा रही है।