{"_id":"628943a1c7cfa9696c728983","slug":"gyanvapi-shivling-now-report-on-du-professor-in-kotwali-police-station-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case : डीयू के प्रोफेसर पर अब कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट, देवता की तस्वीर के साथ की थी अपमानजनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case : डीयू के प्रोफेसर पर अब कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट, देवता की तस्वीर के साथ की थी अपमानजनक पोस्ट
Sun, 22 May 2022 01:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 May 2022 01:25 AM IST
सार
प्रशांत झा ने बताया कि 18 मई को उन्हें फेसबुक पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. रतनलाल की एक पोस्ट नजर आई। पोस्ट पढ़कर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिससे उनको मानसिक और शारीरिक कष्ट हुआ। प्रो. रतनलाल के खिलाफ अब कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतनलाल के खिलाफ अब कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पटकापुर निवासी वकील प्रशांत झा ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
प्रशांत झा ने बताया कि 18 मई को उन्हें फेसबुक पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. रतनलाल की एक पोस्ट नजर आई। पोस्ट पढ़कर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिससे उनको मानसिक और शारीरिक कष्ट हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
इसके पहले प्रोफेसर के खिलाफ रायपुरवा थाने में विधि के छात्र ऋतुराज मिश्रा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली में भी दर्ज मुकदमे में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि शनिवार को उन्हे जमानत भी मिल गई।
विज्ञापन