फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Guru Harrai Academy emerges as overall champion in swimming competition.

Kanpur News: स्विमिंग प्रतियोगिता में गुरु हरराय अकादमी बना ओवरऑल चैंपियन

Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Guru Harrai Academy emerges as overall champion in swimming competition.
कानपुर। कृष्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीआईएससीई साउथ जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में गुरु हरराय अकादमी के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। विद्यालय के सात में से छह प्रतिभागियों ने अपने-अपने आयु वर्ग में ग्रुप चैंपियन बनकर टीम को शीर्ष स्थान दिलाया।
विज्ञापन


अंडर-14 वर्ग में शौर्य, अहान राज और शताक्षी मिश्रा ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। अनन्या कंबोज ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। अंडर-17 वर्ग में श्रेया सिंह, सिराज कौर और विराज पटेल ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर ग्रुप चैंपियनशिप हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन सिंह और प्रधानाचार्य मोनिका गुप्ता ने खिलाड़ियों, स्विमिंग कोच वीरेंद्र शुक्ला व सूर्यवंशी को बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed