फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Guru Har Rai Academy and The Chintels School crowned basketball champions.

Kanpur News: गुरु हर राय अकादमी और द चिंटल्स स्कूल बनी बास्केटबॉल चैंपियन

Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Guru Har Rai Academy and The Chintels School crowned basketball champions.
कानपुर। गुरु हर राय अकादमी और द चिंटल्स स्कूल की टीमें आईसीएसई-आईएससी अंतर विद्यालयी गर्ल्स बास्केटबॉल साउथ जोन-2026 प्रतियोगिता की चैंपियन बनी है। गुरु हर राय अकादमी ने शानदार प्रदर्शन कर सब जूनियर और द चिंटल्स स्कूल ने जूनियर वर्ग का खिताब जीता।
विज्ञापन



गुरु हरराय अकादमी परिसर में शनिवार को हुए सब-जूनियर वर्ग के फाइनल में गुरु हरराय अकादमी ने स्वराज इंडिया स्कूल को 11-5 से मात दी। जूनियर वर्ग में द चिंटल्स स्कूल ने स्वराज इंडिया स्कूल को 30-22 से हराया। अन्य मुकाबले में मर्सी मेमोरियल स्कूल ने मदर टेरेसा स्कूल को 15-2 से पराजित किया। अंतिम मैच में द चिंटल्स स्कूल ने मर्सी मेमोरियल स्कूल को 35-7 के बड़े अंतर से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। सब-जूनियर वर्ग के अन्य मुकाबले में गुरु हर राय अकादमी ने मर्सी मेमोरियल स्कूल को 11-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में स्वराज इंडिया स्कूल प्रथम और मर्सी मेमोरियल स्कूल द्वितीय उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में भी स्वराज इंडिया स्कूल ने प्रथम और मर्सी मेमोरियल स्कूल ने द्वितीय उपविजेता ट्रॉफी हासिल की। सीनियर वर्ग में ओपन पार्टिसिपेशन होने के कारण गुरु हर राय अकादमी को विजेता घोषित किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन सिंह और प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed