फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gungun said, Lakhan was upset because he was evicted from the property

Kanpur News: गुनगुन बोली, जायदाद से बेदखल होने से परेशान था लखन

Sun, 27 Jul 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gungun said, Lakhan was upset because he was evicted from the property
गुनगुन और लखन - फोटो : आर्काइव
कानपुर। रावतपुर में सहमति संबंध में रहने वाले लखन शुक्ला की हत्या के आरोप में शनिवार को पुलिस ने उसके साथ रहने वाली गुनगुन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले उसने पुलिस का बताया कि घर से लखन की चाची का फोन आया था कि उसे जायदाद से बेदखल कर दिया है। इसकी वजह से वह परेशान था। वह बार-बार खुद को बेकसूर बताती रही। हालांकि घटना से जुड़े पुलिस के सवालों का उसके पास कोई जवाब नहीं था। पुलिस उसे जेल भेजने से पहले मेडिकल के लिए कल्याणपुर सीएचसी लाई थी।
विज्ञापन


बता दें कि जरौली निवासी अर्जुन शुक्ला का बेटा लखन दो महीने पहले घर छोड़कर गुनगुन के साथ काकादेव ओम चौराहा पर किराये पर रहने लगा था। गुनगुन पहले से शादीशुदा थी और पति से अलग रह रही थी। गुरुवार सुबह कमरे से रोने की आवाजें आने पर पड़ोसियों ने जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो लखन का शव बेड पर पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में उसने कहा कि लखन शुक्ला से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद हम लोग 15 दिन पहले काकादेव स्थित हॉस्टल में रहने के लिए आए थे। घटना वाली रात को परमट मंदिर गए और रात में पिज्जा खाया था। सब कुछ सामान्य था। जायदाद से बेदखली वाले फोन के बाद वह परेशान हो गया था। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। इसमें अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed