फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gulabi gang protest against rape accused sub inspector of police

दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के खिलाफ गुलाबी गैंग का प्रदर्शन, तूल पकड़ता जा रहा है मामला

Thu, 20 Dec 2018 08:17 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 Dec 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
gulabi gang protest against rape accused sub inspector of police
गुलाबी गैंग ने दरोगा के खिलाफ की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के महोबा जिले में कोतवाली के एक दरोगा द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को किशोरी को न्याय दिलाने के लिए गुलाबी गैंग की महिलाएं सड़क पर उतर आईं और जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही दरोगा के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


गुरुवार को गुलाबी गैंग की जिला कमांडर फरीदा बेगम के नेतृत्व में मिलकीपुरा से गुलाबी साड़ी में महिलाओं ने जुलूस निकाला। जो ऊदल चौक, सराफा चौराहा, छजमनपुरा तिराहा होता हुआ कोतवाली पहुंचा। जहां पर महिलाओं ने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। साथ ही दरोगा के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजे जाने की मांग की। महिलाओं ने कोतवाली परिसर में ही जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


जिला कमांडर फरीदा बेगम ने कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना से किशोरी को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किशोरी को न्याय नहीं मिला तो गुलाबी गैंग शांत नहीं बैठेगी। एक घंटे तक कोतवाली में हंगामा मरने के बाद कोतवाली प्रभारी ने गुलाबी गैंग की कमांडर को समझाया और बताया कि दरोगा के खिलाफ जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed