{"_id":"69a5f35d9083c2e4310187fe","slug":"gujhiya-worth-80-crores-sold-8000-tonnes-of-colours-and-gulal-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1444061-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 80 करोड़ की गुझिया बिकी, आठ हजार टन रंग और गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 80 करोड़ की गुझिया बिकी, आठ हजार टन रंग और गुलाल
विज्ञापन
कानपुर। होली की रंगत सोमवार को भी बाजारों में खूब देखने को मिली। चार दिन के भीतर ही शहर में 100 करोड़ का कारोबार हुआ है। अकेले 80 करोड़ से ज्यादा की गुझिया बिक गई। आठ हजार टन से ज्यादा गुलाल और रंग बिक गया। नमकीन बाजार की झोली में भी करोड़ों आए हैं। चिप्स, पापड़, पिचकारी, गन्ना, फल की भी जोरदार बिक्री हुई। देर शाम शाम तक बाजार गुलजार रहे। होली खेलने के लिए टी-शर्टों की भी जबरदस्त बिक्री हुई। होलिका के लिए पुतलों का बाजार भी सजा रहा। जीटीरोड, निरालानगर के पास चार से पांच फीट के पुतलों की मांग देखी गई। लकड़ी की होलिका की मूर्तियां भी बड़े पैमाने पर बिकीं।
होली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बार भी गुझिया की बंपर मांग देखने को मिली है। मेवा के अलावा चंद्रकला, चाशनी, खोया की बनी गुझिया की मांग रही। महंगी गुझिया के अलावा ब्रांडेड कंपनियों की नमकीन, बेकरी में बनी अलग-अलग फ्लेवर वाली गुझियों की बहुत अच्छी मांग देखने को मिली। अलग-अलग प्रकार की मिठाई की भी बंपर बिक्री हुई है। वहीं उप्र नमकीन निर्माता संघ के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि नमकीन, चिप्स-पापड़ की बहुत अच्छी बिक्री देखने को मिली है।
कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी और महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि बाजार में परंपरागत गुझिया के साथ ही मेवा, पिस्ता, चंद्रकला, चॉकलेट व बेक्ड गुझिया की मांग रही। महंगी गुझिया की मांग सबसे ज्यादा रही। आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक की बहुत अच्छी बिक्री हुई। लोगों ने अगले सात दिनों के उत्पादों की खरीद की है।
विज्ञापन
कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियों के अलावा पिट्ठू, प्रेशरगन वाली पिचकारियों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। शहर के थोक और फुटकर बाजारों में इनकी दुकानें सबसे ज्यादा सजी है। थोक बाजारों के अलावा फुटकर बाजार में एक सप्ताह के भीतर 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार मिला है।
होली के लिए गन्ना, गेहूं की बाली, गोबर के उपले के साथ ही लकड़ी की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई। गन्ना का भाव प्रति पीस 50 रुपये तक रहा। इसके साथ ही होलिका, प्रहलाद के पुतले के लिए जीटी रोड में दुकानें लगी थी। एक हजार से ज्यादा पुतलों के आर्डर मिल चुके है। इसके अलावा लोगों ने अंगूर, संतरा, आम, केला की अच्छी खरीदारी की। इसके अलावा अलग-अलग प्रकार के गिफ्ट आइटमों की अच्छी बिक्री देखने को मिली।