फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gujari night at station, bus stand...20 thousand candidates will take exam today

Kanpur News: स्टेशन, बस स्टैंड पर गुजारी रात...आज 20 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 05 Sep 2025 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Gujari night at station, bus stand...20 thousand candidates will take exam today
फोटो 22:::रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले छात्रों के लिए बनी गई हेल्प डेस्क। संवाद
इटावा। पीईटी देने के लिए शुक्रवार रात से ही अभ्यर्थियों का जिले में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रशासन की ओर से बनाए गए छह रैन बसेरे कम पड़ गए। अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रात गुजारी। आज दोनों पालियों में लगभग 20 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बीच शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए भी रोडवेज बसों ईदगाह रोड से निकलने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिले में 22 केंद्रों पर लगभग 40, 512 अभ्यर्थी परीक्षा के पंजीकृत हैं। दो दिन तक दो-दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होना है। प्रथम पाली में सुबह आठ से 9:30 बजे तक व दूसरी पाली में दोपहर एक से 2:30 तक परीक्षार्थियों को केंद्रों पर प्रवेश मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों की ओर से परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट सहित प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने की मनाही होगी। पूरी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
यहां बनाए गए रैन बसरे
सांई उत्सव गार्डन, पुरबिया टोला, मधुवन वाटिका सुंदरपुर मोड़, रामदास उत्सव गार्डन, सरैया चुंगी तिराहा, सराय दयानत, वृंदावन उत्सव गार्डन सिविल लाइंस मोतीझील, रैन बसेरा सुंदरपुर, रैन बसेरा रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
गूगल मैप पर दर्ज की परीक्षा केंद्रों की लोकेशन
परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की लोकेशन सेंटर के नाम से गूगल मैप पर दर्ज की गई है। इससे छात्र-छात्राओं को आने-जाने में आसानी होगी। परीक्षार्थी गूगल मैप की सहायता से जिले के किसी भी केंद्र पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
---------------------------
फोटो 22 ::: रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले छात्रों के लिए बनी गई हेल्प डेस्क। संवाद
------------------------------------
परीक्षार्थियों की सुविधा को रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनीं

इटावा। जिला प्रशासन ने पीईटी की परीक्षा में गैर जनपद से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई है। इसमें रेलवे स्टेशन पर राजस्व, डीआईओएस व नगर पालिका की ओर से तीन-तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई हैं। बस स्टैंड व शास्त्री चौराहे पर पर तीन-तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
शुक्रवार दोपहर एक बजे सदर एसडीएम विक्रम राघव, तहसीलदार राजकुमार व ईओ संतोष मिश्रा की टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व शास्त्री चौराहे पर तैनात कर्मियों से पूछताछ की। साथ ही कहा कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में मदद करें। अगर उनके पास रुकने का कोई इंतजाम नहीं है तो उन्हें रैन बसेरा में ठहराया जाए। यहां उनके लेटने, पंखा व पानी पीने का इंतजाम किया जाएगा। (संवाद)

-------------------
परीक्षा केंद्र पर ले जाने को छह-छह बस स्टैंड व बसें रेलवे स्टेशन पर होंगी खड़ी
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचाने के लिए छह-छह निजी बसों की व्यवस्था की है। इसमें छह बसें रेलवे स्टेशन व छह निजी बसें बस स्टैंड पर खड़ी होंगी। यह निजी बसें बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से परीक्षार्थियों को लेकर संत विवेकानंद सीसे पब्लिक स्कूल, नारायन कॉलेज, स्व. गयाप्रसाद इंटर कालेज बिजपुरी खेड़ा, आर्मी पब्लिक स्कूल, पानकुंवर इंटर कालेज स्कूल व जीसीसी पब्लिक स्कूल तक लेकर पहुंचेगी। इससे छात्र समय से स्कूल तक पहुंच सकें।
----------------------

बस स्टैंड पर इन कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मयंक कुमार सिंह ने पीईटी की परीक्षा को देखते हुए बस स्टैंड पर 12 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र सिंह, सुरजन सिंह, अवधेश कुमार, अवधेश सिंह चौहान, वीर सिंह, विजय प्रकाश गुप्ता, भरत सिंह, रवींद्र सिंह चौहान, विक्रम बाबू, रामसिंह राव, राहुल यादव की ड्यूटी लगाई है। कर्मियों को समय से परीक्षार्थियों को बस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
-------------------
फोटो 23 ::: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
---------------------------------

जिले के परीक्षार्थियों को अलीगढ़ व कानपुर भेजने को 20 बसों का संचालन
इटावा। जिले के परीक्षार्थियों की पीईटी परीक्षा अलीगढ़ व कानपुर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इन परीक्षार्थियों को सकुशल भेजने के लिए 20 बसों को लगाया गया है। इन बसों को समय से संचालित करवाने के लिए बस स्टैंड पर चालक व परिचालकों की शाम चार बजे से ड्यूटी लगा दी गई है। यह जानकारी रोडवेज परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मंयक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें इटावा डिपो की 10 व सैफई डिपो की 10 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि चालक व परिचालकों को बस नंबर के हिसाब से ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य बसों को चलाया जाएगा। (संवाद)
------------------
परीक्षा को लेकर रेलवे दो विशेष ट्रेनों का करेगा संचालन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीईटी परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें ट्रेन संख्या 04496 गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन गाजियाबाद से चलकर कानपुर तक जाएगी। यह ट्रेन इटावा में शाम सात बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04498 गाज़ियाबाद-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष का ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर रात 12 बजकर आठ मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेनों का संचालन छह व सात सितंबर तो किया जाएगा। इसके अलावा इटावा के रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि टूंडला में दो ट्रेनें रिजर्व में खड़ी रहेंगी। उन्हें जरूरत के हिसाब से संचालन किया जाएगा।
----------------
परीक्षा व गणेश विसर्जन को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन
इटावा। पीईटी परीक्षा और गणेश विसर्जन को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने छह व सात तारीख को विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन दोनों कार्यक्रमों के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लागू किया गया है। यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रोडवेज बसें सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। कानपुर, आगरा की ओर जाने वाली बसें बस स्टैंड से पंजाबी कॉलाेनी होती हुईं पक्का बाग से होते हुए हाईवे होकर जाएंगी। वहीं, फर्रुखाबाद से आने वाले भारी वाहन सुबह नौ बजे से लेकर रात 11 बजे तक कर्री पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। (संवाद)
-------------
अधिक रकम वसूली तो ई-रिक्शा व ऑटो चालकों पर करेंगे कार्रवाई
एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए रैन बसेरे बनवाए गए हैं। साथ ही केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसें भी लगाई गई हैं। ई-रिक्शा और ऑटो चालक यूनियन के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश दिए गए है कि किराया अधिक नहीं वूसला जाएगा। यदि अधिक किराया वसूला गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

फोटो 22:::रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले छात्रों के लिए बनी गई हेल्प डेस्क। संवाद

फोटो 22:::रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले छात्रों के लिए बनी गई हेल्प डेस्क। संवाद

फोटो 22:::रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले छात्रों के लिए बनी गई हेल्प डेस्क। संवाद

फोटो 22:::रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले छात्रों के लिए बनी गई हेल्प डेस्क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed