फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GSVM Ragging Case Attempt of ragging through fake ID eight medical students expelled from hostel

GSVM Ragging Case: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से रैगिंग की कोशिश, आठ मेडिकल छात्र हॉस्टल से निष्कासित, पढ़ें मामला

Thu, 06 Feb 2025 06:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Feb 2025 06:17 AM IST
सार

Kanpur News: अभिभावकों की शिकायत के बाद मामले की जांच एंटी रैगिंग सेल ने शुरू की थी और साइबर सेल को भी केस दिया गया था। साइबर सेल ने कॉलेज से लेकर दिल्ली तक जांच की। इसमें एमबीबीएस द्वितीय वर्ष (पैरा आर-2) के आठ छात्र दोषी मिले।

विज्ञापन
GSVM Ragging Case Attempt of ragging through fake ID eight medical students expelled from hostel
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में फोन कॉल व फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर जूनियर छात्रों की रैगिंग के प्रयास का मामला सामने आया है। विवि व साइबर सेल से चार माह पहले हुई शिकायत के बाद इसकी जांच कराई गई थी।

विज्ञापन

इसमें पता चला कि सीनियर छात्र अपने जूनियर को अपशब्द कहकर परेशान कर रहे थे। साक्ष्य मिलने के बाद अब प्राचार्य डॉ. संजय काला ने दोषी आठ छात्रों को छह महीने के लिए छात्रावास से निष्कासित कर दिया। वहीं, एक सेमेस्टर की परीक्षा पर रोक और 10 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है।

विज्ञापन

चैट का स्क्रीन शॉट और फोन कॉल की डिटेल ली थी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि चार महीने पहले किसी अभिभावक ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष (पैरा एस-2) के छात्रों की रैगिंग के प्रयास की शिकायत की थी। इस पर उसी दिन फैकल्टी सदस्यों के साथ हॉस्टल जाकर छात्रों के इंस्टाग्राम चैट का स्क्रीन शॉट और फोन कॉल की डिटेल ली गई थी।

विज्ञापन

जांच में आठ छात्र दोषी मिले
अभिभावक ने एंटी रैगिंग सेल से भी इसकी शिकायत की थी। इस पर मामले की जांच शुरू की गई और साइबर सेल को भी केस दिया गया। साइबर सेल ने कॉलेज से लेकर दिल्ली तक जांच की। इसमें एमबीबीएस द्वितीय वर्ष (पैरा आर-2) के आठ छात्र दोषी मिले।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से क्रॉस चेक भी किया
सेल ने रैगिंग के प्रयास संबंधी चैट और छात्रों के संबंध में साक्ष्य कॉलेज प्रबंधन को सौंपे। इन छात्रों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अलग-अलग स्थानों से मैसेज और फोन कॉल किए थे। कॉलेज परिसर में चारों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरों से इसे क्रॉस चेक भी किया गया।

छात्रों ने गलती मानी और माफी मांगी
इसके बाद दोषी छात्रों से पूछताछ की गई। साक्ष्य सामने रखने पर छात्रों ने गलती मानी और माफी मांगी। इन छात्रों के अभिभावकों को भी बुलाया गया। छात्रों को चेतावनी देने के साथ अभिभावकों से भी लिखकर लिया गया कि अगर दोबारा गलती करेंगे, तो कॉलेज से निकाल दिया जाएगा।

दोषी मिले सभी आठ छात्र मेधावी हैं। शरारत में जूनियरों को परेशान करने का प्रयास किया था। कॅरिअर खराब न हो इसे देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ चेतावनी भी दी गई है। जूनियर छात्रों से भी कहा गया है कि अंजान फोन कॉल न उठाएं। सोशल साइट पर समय खराब करने के बजाए पढ़ाई पर ध्यान दें। उनके अभिभावकों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।  -डॉ. संजय काला, प्राचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed