फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gsvm Case: As soon as the accused doctor got bail, the female junior doctor left the city

Kanpur: आरोपी को जमानत मिलते ही महिला जूनियर डॉक्टर ने शहर छोड़ा, बोली- हर पल डर के साये में जी रही हूं

Thu, 10 Oct 2024 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 09:50 PM IST
सार

Kanpur News: डॉक्टर ने उर्सला के नेत्ररोग विशेषज्ञ पर छेड़छाड़ व तेजाब से नहलाने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। आरोपी डॉक्टर को जमानत मिलते ही महिला जूनियर डॉक्टर ने शहर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Gsvm Case: As soon as the accused doctor got bail, the female junior doctor left the city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेजाब डालकर बर्बाद करने की धमकी देने के आरोपी उर्सला के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. केएन कटियार को गिरफ्तारी के चंद घंटों में जमानत मिलने के बाद पीड़ित महिला जूनियर डॉक्टर ने शहर छोड़ दिया है। शहर छोड़ने से पहले उसने कहा कि वह हर पल डर के साये में जी रही है। उसका कहना था कि जो व्यक्ति एक साल तक छेड़छाड़ करता रहा, थाने जाकर माफी मांगने के बाद भी प्रताड़ित करता रहा।

विज्ञापन


उसके खिलाफ केस दर्ज होने के बावजूद जिस तरह गिरफ्तारी में देरी हुई और फिर चंद घंटे में जमानत मिल गई, उसके बाद अब वह खुद को जरा भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। बता दें, बुधवार को आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के चंद घंटों के भीतर जमानत गुरुवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। जूनियर डॉक्टरों और महिला जूनियर डॉक्टर के सहयोगियों में इसको लेकर नाराजगी थी।

विज्ञापन

नाम न बताने की शर्त पर कुछ डॉक्टरों ने कहा कि आरोपी डॉक्टर को जमानत मिलते ही महिला जूनियर डॉक्टर ने अपने पति को बुला लिया और उसके साथ चली गई। पीड़िता का एमएस में अंतिम वर्ष चल रहा है। इस वक्त उनकी महत्वपूर्ण कक्षाएं भी लग रही हैं लेकिन जान के खतरे को देखते हुए फिलहाल उसने शहर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed