फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GST raid on SP leader flour mill in Farrukhabad up

फर्रुखाबाद : सपा नेता की आटा मिल पर जीएसटी का छापा, शुरुआती जांच में मिली गड़बड़ी

Thu, 06 Jan 2022 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कमालगंज (फर्रुखाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कमालगंज (फर्रुखाबाद) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 01:34 AM IST
सार

मिल से बेकरी उत्पादों का विदेशों में भी होता है निर्यात। मुंबई स्थित हेड ऑफिस से स्टॉक और उत्पादन रजिस्टर मंगाया गया है।

विज्ञापन
GST raid on SP leader flour mill in Farrukhabad up
आटा मिल के बाहर खड़ी सरकारी अधिकारियों की गाड़ी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता की आटा मिल (फ्लोर मिल) पर बुधवार को राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) इटावा की विशेष जांच टीम ने छापा मारा। बेकरी के उत्पादों में मिलाने वाले पाउडर बनाने की यूनिट में टीम को प्रारंभिक जांच में गड़बड़ियां मिलीं। मिल में तैयार कई उत्पादों की बिक्री विदेश में भी होती है। मुंबई स्थित हेड ऑफिस से स्टॉक और उत्पादन रजिस्टर मंगाया गया है।

विज्ञापन


सपा नेता हाजी तरीक सेठ की महरूपुर राबी के पास कानपुर मार्ग स्थित फर्रुखाबाद फ्लोर मिल में एसजीएसटी की टीम बुधवार सुबह सवा दस बजे पहुंची। टीम ने सबसे पहले इमारत के ऊपरी हिस्से में चल रही बेकरी का पाउडर बनाने वाली स्विस ब्रेकर्स इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में जांच शुरू की। टीम ने बेकरी उत्पादों में डाले जाने वाले पाउडर के स्टॉक की जांच की। एक, पांच और 10 किलो की पैकिंग में विभिन्न फ्लेवर के पाउडर मिले। मांगे जाने पर उत्पादों से संबंधित कई अभिलेख नहीं उपलब्ध कराए गए। 
विज्ञापन


स्टॉक रजिस्टर और उत्पादन रजिस्टर भी नहीं मिला। ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति ने बताया कि फ्लोर मिल स्थित स्विस ब्रेकर्स इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर अनुपात विश्लेषण परीक्षण (रेश्यो एनालिसिस टेस्ट) के आधार पर छापा मारा गया है। कंपनी में कच्चे माल का उपयोग लगातार बढ़ रहा है, जबकि टर्नओवर 10 करोड़ है। अनुपात विश्लेषण परीक्षण में कच्चे माल के उपयोग का औसत 2018-19 में एक प्रतिशत, 2019-20 में 1.27, 2020-21 में 1.43 व चालू वर्ष में 1.61 प्रतिशत हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे माल का उपयोग बढ़ने पर टर्नओवर नहीं बढ़ाया जा रहा। पांच फीसदी टैक्स वाले पाउडर की बिक्री दिखाई गई, लेकिन 18 फीसदी टैक्स वाले जैम जैसे पदार्थ की बिक्री नहीं दिखाई गई। मुंबई स्थित हेड ऑफिस से स्टॉक और उत्पादन रजिस्टर की कॉपी आ गई है। भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

सपा नेता की प्रोफाइल
हाजी तरीक सेठ ने 2002 में बसपा प्रत्याशी के रूप कमालगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। बाद में अखिलेश यादव ने सपा में शामिल कराया। ग्राम पंचायत ईशापुर के दो बार प्रधान चुने गए। इसके अलावा दो बार उनके परिवार के सदस्य प्रधान रहे। उनके पास पांच शीतगृह और एक मिल है।

दरवाजे का ताला तोड़कर निकाले अभिलेख
जीएसटी अधिकारियों को देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कई कर्मचारी मिल व कोल्ड स्टोरेज से भाग गए। टीम के अधिकारियों ने मौजूद करीब एक दर्जन कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा करा लिए थे। करीब तीन घंटे बाद डेढ़ बजे कर्मचारियों के मोबाइल फोन वापस कर दिए गए। अधिकारियों ने मौजूद कर्मचारियों से कुछ जरूरी अभिलेख मांगे। इस पर उन्हें बताया गया कि जिस कमरे में अभिलेख रखे हैं, उसमें ताला लगा है। इसकी चाबी एक कर्मचारी लेकर चला गया। कर्मचारी का फोन बंद होने पर आधा घंटे इंतजार के बाद अधिकारियों ने कर्मचारी के साथ दरवाजे में लगा ताला हथौड़े से तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखे अभिलेखों को निकाल कर जांच की गई।

बसपा से शुरू की राजनीति, अखिलेश ने सपा में शामिल कराया
सपा नेता हाजी तरीक सेठ 2002 में बसपा प्रत्याशी के रूप विधानसभा चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति में आए थे। बाद में अखिलेश यादव ने उन्हें सपा में शामिल कराया। ग्राम पंचायत ईशापुर के दो बार प्रधान चुने गए। 

हाजी तरीक की फ्लोर मिल पर जीएसटी के छापा मारने की चर्चा बुधवार को पूरे क्षेत्र में रही। मुस्लिम समाज में खास स्थान रखने वाले हाजी तरीक मूल रूप से ईशापुर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार समाजसेवी माना जाता है। उनका मुंबई में ट्रांसपोर्ट और बेकरी का बड़ा कारोबार है। कस्बे में एक शीतगृह के अलावा याकूतगंज, जहानगंज, जरारी और छिबरामऊ में शीतगृह हैं। कस्बे के शीतगृह में ही फ्लोर मिल है। पहले मिल में मैदा, आटा, चोकर आदि का उत्पादन होता था, लेकिन कुछ वर्ष से बेकरी उत्पादों केक, पिज्जा आदि कई आइटमों के पाउडर का उत्पादन किया जा रहा है। ये उत्पाद विदेशों तक निर्यात होते हैं।


फैक्स से भेजे गए अभिलेख
सपा नेता की स्विस ब्रेकर्स इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड का मुख्य कार्यालय मुंबई में है। फ्लोर मिल पर जांच के दौरान जीएसटी के अधिकारियों ने जब अभिलेख मांगें तो मौजूद कर्मचारियों ने मुख्य कार्यालय को सूचना दी। मुख्य कार्यालय से फैक्स से कई अभिलेख भेजे गए हैं। अधिकारी उनकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed