{"_id":"695d7249068dc471e1018c15","slug":"gst-in-the-city-decreased-by-more-than-rs-18-crore-in-december-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1384680-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शहर में दिसंबर में 18 करोड़ से ज्यादा घटा जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शहर में दिसंबर में 18 करोड़ से ज्यादा घटा जीएसटी
विज्ञापन
कानपुर। देश में लगातार जीएसटी संग्रह बढ़ने की बात कही जा रही है। इसके उलट शहर में जीएसटी संग्रह में कमी दर्ज की गई है। यह लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी संग्रह कम रहा है। अक्तूबर-नवंबर में भी जीएसटी संग्रह कम हुआ था। दिसंबर में 18 करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कम जमा हुआ है। हालांकि कानपुर जोन दो 10 करोड़ से ज्यादा जीएसटी जमा हुआ। जोन एक में पिछले साल की तुलना में 29.37 करोड़ जीएसटी घटा है।
विभागीय अफसरों का कहना है कि जीवन बीमा में अब जीएसटी खत्म हो गया है। बीमा कंपनी के कार्यालय का बड़ा हिस्सा कर संग्रह के रूप में आता था। इसके चलते ही कमी दिख रही है। जीएसटी संग्रह बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में अक्तूबर में पिछले साल की तुलना में 54.80 करोड़ जीएसटी घटा था। इसी तरह नवंबर में भी 52 करोड़ का जीएसटी संग्रह कम हुआ था। दिसंबर 2025 में 18.60 करोड़ जीएसटी घटा है।
एसजीएसटी विभाग शहर में दो जोन में बंटा हुआ है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक व्यापारियों ने दोनों जोनों दिसंबर 2025 में 481.78 करोड़ का जीएसटी जमा किया। पिछले साल इस अवधि में 500.38 करोड़ कर जमा किया गया था। जोन एक में इस अवधि में 247.70 करोड़ कर जमा हुआ जबकि पिछले साल दिसंबर में 277.07 करोड़ कर जमा हुआ था। पिछले साल की तुलना में जोन एक में 29.37 करोड़ कर कम जमा हुआ।
विज्ञापन
जोन दो में पिछले साल 223.31 करोड़ कर जमा हुआ था जबकि इस बार दिसंबर में 234.08 करोड़ कर जमा हुआ। जोन दो में 10.77 करोड़ कर अधिक आया। जोन एक में लक्ष्य के सापेक्ष 50.22 प्रतिशत और जोन दो में लक्ष्य के सापेक्ष 60.61 प्रतिशत कर जमा हुआ। जोन एक के लिए दिसंबर महीने में 492.28 करोड़ का लक्ष्य था जबकि जोन दो में 386.22 करोड़ का लक्ष्य था। पूरे वित्त वर्ष में अब तक जोन एक में 54.54 प्रतिशत और जोन दो के लिए 55.65 प्रतिशत संग्रह किया जा चुका है।
जोन एक के लिए वार्षिक जीएसटी लक्ष्य 3803.29 करोड़ है जबकि जोन दो के लिए 2744.69 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित है। एसजीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड दो, कानपुर जोन दो आरएस विद्यार्थी ने बताया कि जोन दो में पिछले साल दिसंबर की तुलना में इस साल 10.77 करोड़ का जीएसटी संग्रह अधिक हुआ है। हालांकि पिछले साल की तुलना में कुल संग्रह कम रहा लेकिन बीते दो महीनों अक्तूबर-नवंबर की तुलना में दिसंबर में संग्रह बहुत अधिक नहीं घटा है। बीमा क्षेत्र में जीएसटी घटने से बड़ा कर का हिस्सा अब नहीं आ रहा है। इस वजह से ही कुल संग्रह में कमी आई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
नवरात्र से लागू हुआ था जीएसटी सुधार
नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से जीएसटी सुधारों को लागू किया गया था। इसमें तमाम वस्तुओं, सेवाओं में जीएसटी शून्य या कर की दर कम कर दी गई है। मसलन ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 10 प्रतिशत की राहत आम नागरिक को दी गई। पहले इस पर 28 प्रतिशत जीएसटी था। इसी तरह जीवन बीमा पर 18 प्रतिशत कर था जिसे शून्य कर दिया गया।