जीएसटी का असर, दाल-चावल के दाम अचानक गिरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चावल के दाम भी पांच रुपये से लेकर 10 रुपये तक गिर गए। इस सीजन में बढ़ने वाले चावल के दाम स्थिर हैं। एक जुलाई के बाद इनमें तेजी आ सकती है।
एक जुलाई से जीएसटी लागू होना है। वैट के अंतर्गत खरीदे गए माल की बिक्री और इसके बाद लगने वाले टैक्स को लेकर अभी भी व्यापारी आशंकित हैं। कई व्यापारियों ने उत्पादकों की जगह व्यापारी से ही माल खरीदा है। इसकी खरीद कैसे दिखाएंगे, इसको लेकर भी संशय की स्थिति है। इसलिए व्यापारियों की पहली कोशिश यही है कि पुराना स्टॉक क्लीअर कर दिया जाए।
कलक्टरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि 10 दिन पहले तक 70-75 रुपये किलो बिकने वाली अरहर की दाल 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है। चावल के दामों में भी 10 रुपये तक की गिरावट है। जीएसटी लागू होने से पहले व्यापारी पुराना स्टॉक शून्य करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके चलते दाम गिराकर भी माल बेच रहे हैं।