फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GST deputy commissioner's car stolen

उन्नावः जीएसटी डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से बाहर निकले तो 'हक्का बक्का रह गए'

Mon, 22 Oct 2018 09:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 Oct 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
GST deputy commissioner's car stolen
डेमो पिक
अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में देखने को मिली। आम आदमी की बात छोड़िए यहां अधिकारी भी महफूज नहीं हैं। चोरों ने मोहल्ला हिरन नगर स्थित जीएसटी कार्यालय के बाहर खड़ी जीएसटी डिप्टी कमिशभनर की सरकारी गाड़ी चोरों ने पार कर दी। फील्ड पर जाने के लिए वह कार्यालय से बाहर निकले तब इसका पता चला। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर गाड़ी ले जाते दिखा है। 
विज्ञापन


 जीएसटी डिप्टी कमिशभनर आशीष निरंजन की सरकारी गाड़ी टाटा सूमो गोल्ड कार्यालय के बाहर खड़ी थी। दोपहर को चोरों ने गाड़ी पार कर दी। आशीष जब फील्ड पर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आए तो गाड़ी नहीं दिखी। अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव मौके पर पहुंचे और जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक युवक नजर आया है। जीएसटी डिप्टी कमिशभनर की तहरीर पर वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। करीब छह महीने पहले चोरों ने हसनगंज एसडीएम की सरकारी गाड़ी पीडी नगर से पार कर दी थी। गाड़ी का आज तक पता नहीं लग सका। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed