{"_id":"68225325ca4875f64b011b6e","slug":"grs-hospital-and-home-furnished-xi-won-the-matches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-123655-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीआरएस हॉस्पिटल और होम फर्निश इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीआरएस हॉस्पिटल और होम फर्निश इलेवन ने जीते मैच
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच बने हरजीत सिंह (बाएं से पहले) को पुरस्कार देते आयोजक।
- फोटो : संगठन
कानपुर।
कानपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में रविवार को जीआरएस हॉस्पिटल ने सक्सेस क्रिकेट क्लब को और होम फर्निश इलेवन ने ब्लू वॉरियर्स को हराया।
भारत क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए पहले मैच में सक्सेस क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाए। इसमें हमजा रहमान ने 45, आकाश गुप्ता ने 40 व अजहर ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में डॉ. अमित मिश्रा ने दो, अरुनेंद्र, अमित गुप्ता व अंकुर ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में जीआरएस हॉस्पिटल ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें डॉ. अभिलाश ने 41, अरुनेंद्र ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में अजहर ने दो, भूपेंद्र व धीरेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अजहर को चुना गया।
इसी तरह, भारत क्रिकेट एकेडमी मैदान पर दूसरे मैच में ब्लू वॉरियर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 101 रन बनाए। इसमें चंद्रा ने 42 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हरजीत ने चार व गौरी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाब में होम फर्निश इलेवन ने 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रभात ने 31 और मनिंदर सिंह ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में सुशील, नवनीत, त्रिभुवन, चंद्रा व सीबी सिंह ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच हरजीत सिंह को चुना गया।