फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Growth Center Housing roads will be sparkling, approval received

Kanpur News: चकाचक होंगी ग्रोथ सेंटर हाउसिंंग की सड़कें, मिली मंजूरी

Mon, 05 Oct 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Growth Center Housing roads will be sparkling, approval received
कानपुर देहात। जैनपुर में यूपीसीडा की ग्रोथ सेंटर हाउसिंग (कॉलोनी) की उखड़ी सड़कें जल्द चकाचक होंगी। वहीं जल निकासी के लिए नालियां भी बनेंगी। इसके लिए 35 करोड़ की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

जैनपुर में यूपीसीडा का ग्रोथ सेंटर हाउसिंग क्षेत्र है। करीब 20 साल पहले यहां प्लॉटिंग की गई थी। पांच सेक्टर में करीब 400 प्लॉट बनाए गए हालांकि बाउंड्रीवॉल नहीं बनाई गई। इसकी वजह से सुरक्षा कारणों ने कम लोगों ने ही यहां घर बनाए हैं। मौजूदा समय में करीब 50 से अधिक घर ही बने हैं। इधर देखरेख के अभाव में सभी पांचों सेक्टर की मुख्य व संपर्क मार्ग की सड़कें उखड़ गईं। कई रास्तों पर तो बोल्डर ही बचे हैं जबकि कुछ रास्तों के किनारे बबूल की झाड़ियां उगकर सड़क तक आ गई हैं। इससे यहां आवासित लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है।
विज्ञापन

इधर, जल निकासी की नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बदहाल सड़कों व जल निकासी के लिए नालियों को बनाने के लिए बीते मई में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसमें सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए करीब 25 करोड़ और नाली आदि निर्माण के लिए दस करोड़ का प्रस्ताव किया गया था। अब प्रस्ताव की मंजूरी मिली है। इससे उखड़ी सड़कों की मरम्मत कराने और टूटी नालियों को बनवाने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
बयान....
ग्रोथ सेंटर हाउसिंग की खराब सड़कों व टूटी नालियों की मरम्मत के लिए करीब 35 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। ठेकेदार चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस माह के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है। - बीपी मौर्या, अवर अभियंता यूपीसीडा
..................
जैनपुर हाउसिंग में मार्ग प्रकाश पर 1.74 करोड़ खर्च
ग्रोथ सेंटर हाउसिंग में मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए यूपीसीडा ने 1.74 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। परिसर में 605 लाइटें व आठ हाईमास्ट लगाने की मंजूरी बीते अप्रैल में मिली थी। मई में काम शुरू कराया गया था। मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने से रात में परिसर दूधिया रोशन रहता है तो इससे यहां रहने वाले लोगों को सहूलियत मिलती है। (संवाद)

..................
बाउंड्रीवॉल बने तो सुरक्षित हो कॉलोनी परिसर
स्थानीय मयंक परिहार, राजेश कुमार, कमलेश आदि ने बताया कि ग्रोथ सेंटर कॉलोनी परिसर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद अब सड़कों को चकाचक करने की मंजूरी मिली है। यदि इसके साथ ही बाउंड्रीवॉल भी बन जाए तो यह कॉलोनी परिसर पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा। इससे यहां खाली प्लॉटों पर लोग निर्माण कराकर रहने लगेंगे। तभी यहां विकास होगा और कॉलोनी आबाद होगी। नवीपुर-गजनेर मार्ग की सड़क चार लेन बनने से कॉलोनी तक सुगम आवाजाही हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed