{"_id":"69efd42442f07c3a830989cc","slug":"growing-interest-in-hindu-studies-courses-among-foreign-students-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1504987-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विदेशी छात्रों में बढ़ा हिंदू स्टडीज कोर्स का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विदेशी छात्रों में बढ़ा हिंदू स्टडीज कोर्स का रुझान
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में संचालित हिंदू स्टडीज पाठ्यक्रम में विदेशी छात्रों की भी दिलचस्पी बढ़ रही है। विवि में जहां ब्राजील का एक छात्र अध्ययन कर रहा है वहीं कई अन्य देशों के छात्र भी इसमें रुचि जता रहे हैं। भारतीय संस्कृति, धर्म, भाषा, ज्योतिष और कर्मकांड जैसे विषय विदेशी छात्रों को आकर्षित कर रहे हैं।
विवि में एमए एन हिंदू स्टडीज के द्वितीय वर्ष के छात्र मारसेलो कॉउटो गुडेस ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से आदि शंकराचार्य के बारे में पढ़ा था जिसके बाद हिंदू दर्शन को समझने की इच्छा हुई। कई विश्वविद्यालयों की जानकारी लेने के बाद उन्होंने सीएसजेएमयू का चयन किया।
इंटरनेशनल रिलेशन के डीन प्रो. सुधांशु पाण्डिया के अनुसार विश्वविद्यालय ने विभिन्न देशों की यूनिवर्सिटीज में अपने पाठ्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया है जिससे विदेशी छात्रों में रुचि बढ़ी है। स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के डीन प्रो. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में एक विदेशी छात्र अध्ययनरत है और आने वाले समय में संख्या बढ़ने की संभावना है। देश के युवा और बुजुर्ग भी इस पाठ्यक्रम में रुचि दिखा रहे हैं। ज्योतिष और कर्मकांड जैसे विषयों की ओर भी छात्रों का रुझान बढ़ रहा है।