फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ground report on local issues and voter opinion poll regarding 2027 Assembly elections in Kanpur Cantt

सत्ता का संग्राम: सपा विधायक के कामकाज से कितनी संतुष्ट है जनता? जानिए, मतदाताओं की चुनावी प्राथमिकताएं

Sun, 27 Sep 2026 04:12 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 27 Sep 2026 04:12 PM IST
सार

सत्ता का संग्राम: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान कानपुर कैंट पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों, महिलाओं और व्यापारियों से बातचीत में विधायक के कामकाज, सड़क, पानी और जलभराव से जुड़े मुद्दे सामने आए। वहीं, महिलाओं और व्यापारियों ने कानून व्यवस्था में सुधार की बात कही। 

विज्ञापन
Ground report on local issues and voter opinion poll regarding 2027 Assembly elections in Kanpur Cantt
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

सत्ता का संग्राम: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा समेत तमाम दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच जनता के बीच जाकर क्षेत्र के मुद्दों और मतदाताओं की प्राथमिकताओं को समझने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने विधायक के कामकाज और क्षेत्र में विकास की स्थिति को लेकर अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने सड़क, पानी और जलभराव जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, तो महिलाओं और व्यापारियों ने कानून व्यवस्था में हुए बदलाव की चर्चा की। वहीं, स्थानीय लोगों ने उद्योग, लेदर कारोबार और ओडीओपी योजना को लेकर भी अपनी बात रखी। 2027 के चुनाव में जनता किन मुद्दों को सबसे अहम मान रही है और मौजूदा विधायक के कामकाज को लेकर क्या राय है, पढ़िए कानपुर कैंट की ग्राउंड रिपोर्ट...

विज्ञापन

सपा विधायक पर इलाके की अनदेखी का आरोप
अभिषेक दूबे ने बताया कि क्षेत्र में विधायक का ग्राउंड लेवल पर कोई काम दिखाई नहीं देता। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो नियमित रूप से लोगों के बीच पहुंचे, उनकी समस्याएं सुने और उन्हें दूर कराने के लिए मौके पर काम करे। विक्रम पाल ने भी विधायक की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने आज तक विधायक को सामने से नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें विधायक से किसी तरह की उम्मीद नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि की जनता के बीच मौजूदगी और क्षेत्र की समस्याओं पर सक्रियता आगामी चुनाव में अहम मुद्दा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा पर महिलाओं ने की योगी सरकार की तारीफ
शारिका गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी बदलाव आया है। उनका कहना है कि अब महिलाएं रात के समय भी जरूरत के मुताबिक आसानी से घर से बाहर निकलकर अपने काम से आ-जा सकती हैं और उन्हें पहले जैसी परेशानी महसूस नहीं होती। एक अन्य महिला ने भी कहा कि पिछली सरकार के मुकाबले अब सुरक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव देखने को मिला है। महिलाओं ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े अन्य मुद्दे भी उनके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

विज्ञापन

सुरक्षा के मुद्दे पर क्या बोले व्यापारी?
व्यापारी सुरेंद्र ने बताया कि व्यापारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सरकार की ओर से अभूतपूर्व काम हुआ है। उनका कहना है कि अब लोग पहले की तुलना में अधिक भयमुक्त होकर बाजारों में निकल रहे हैं और कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में आया बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव में भी बड़ा मुद्दा रहेगा। वहीं, विजय ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि ग्राउंड लेवल पर कोई खास काम दिखाई नहीं देता। उन्होंने क्षेत्र में पानी और जलभराव की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि परेशानी के बावजूद विधायक ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानने की कोशिश नहीं की।

कानपुर कैंट विधानसभा में कैसा विकास
अमित ने बताया कि श्याम नगर क्षेत्र में विधायक की ओर से कोई बड़ा काम होता हुआ दिखाई नहीं दिया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में विकास से जुड़े कई काम अभी भी अपेक्षित हैं। एलबी सिंह पटेल ने भी कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से यह कहा जाता है कि जहां उन्हें वोट नहीं मिलता, वहां विकास कार्य नहीं कराए जाने चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क, पानी, जलभराव और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण रहेंगे और इन्हीं मुद्दों के आधार पर वे अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।

'योगी सरकार सुपरफास्ट काम कर रही'
स्थानीय मतदाताओं ने बताया कि 2017 से पहले भी इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक रहे हैं और उस समय सड़क समेत कई विकास कार्य कराए गए थे। लोगों का कहना है कि उस दौर में जनप्रतिनिधि क्षेत्र में लोगों के बीच भी नजर आते थे। वहीं, वर्तमान विधायक की सक्रियता को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए और कहा कि उनका काम जमीन पर दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उद्योगों को लेकर नीति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कानपुर के लेदर कारोबार को बढ़ावा देने की दिशा में काम हुआ है। लोगों ने ओडीओपी योजना को भी अच्छा बताया, हालांकि उनका आरोप है कि योजना के क्रियान्वयन में कुछ अधिकारी मनमानी करते हैं। स्थानीय मतदाताओं के मुताबिक उद्योग, रोजगार और योजनाओं का जमीनी लाभ भी आगामी चुनाव में चर्चा के प्रमुख विषय रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed