{"_id":"65d23eceae70247ae70c9b9a","slug":"ground-breaking-ceremony-today-117-new-enterprises-will-soon-break-ground-kanpur-news-c-220-1-akb1002-109027-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आज : जल्द धरातल पर उतरेंगे 117 नये उद्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आज : जल्द धरातल पर उतरेंगे 117 नये उद्यम
Sun, 18 Feb 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
रनियां। लखनऊ में सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए जिले के 4600 करोड़ रुपये के 117 उद्यम धरातल पर उतरने को तैयार है। दस करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाले उद्यमियों को बुलाए गए हैं। इसको लेकर उद्यमियों में उत्साह है।
प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) का आयोजन होगा। जिले में हुए कुल 214 (एमओयू) हुए थे। इनमें से आधे से अधिक 117 एमओयू जीसीबी के लिए तैयार है। विभिन्न विभागों से अनापत्ति की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब नये उद्यमों का भूमि पूजन होगा, जिसके बाद निवेशक उद्यम प्रस्ताव पर काम शुरू कर सकेंगे। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र व प्रशासन ने तैयारी की है। माना जा रहा है कि नये उद्यमों से करीब 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्यमी अनूप साहू ने बताया कि जिले के लिए बहुत सराहनीय कार्य होगा। फैक्टरी शुरू होने या नई यूनिट से रोजगार सृजन होगा। उद्यमी राजीव माहेश्वरी ने बताया कि 4600 करोड़ रुपये के 117 उद्यम धरातल पर उतरने को तैयार हैं। इससे कानपुर देहात जिले का नाम होगा। इधर जिले में सोमवार को जिला मुख्यालय के साथ भोगनीपुर, रसूलाबाद व तहसील सिकंदरा मुख्यालय पर भी जीबीसी का कार्यक्रम होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की गई हैं।
-- --
बयान-
लखनऊ में 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी है। वहां उद्यमी समय से पहुंचे इसके लिए अवगत कराया गया है। सेरेमनी के लिए उद्यमियों में उत्साह है।
-नवनीत द्विवेदी निवेश मित्र, उद्योग विभाग