फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Groom's elder brother turned out to be Corona positive in hamirpur

यूपी: दूल्हे का बड़ा भाई निकला कोरोना संक्रमित, बरातियों और घरातियों में फैल गई दहशत, नहीं विदा हुई दुल्हन

Tue, 16 Jun 2020 02:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Jun 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Groom's elder brother turned out to be Corona positive in hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हमीरपुर जिले में विदाई के दौरान सोमवार को दूल्हे के बड़े भाई के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम रोक दिया गया। दूल्हे के भाई के संक्रमित होने की सूचना पर बरातियों और घरातियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


कुरारा क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी युवक अपनी मां के साथ दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता है, जबकि पिता शिमला में मजदूरी करते हैं। ये लोग चार दिन पहले ही गांव लौटे थे। गांव लौटने पर युवक और उसकी मां के कोरोना जांच के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन


रविवार को युवक के छोटे भाई की बरात कुरारा क्षेत्र के क्योटरा गांव गई थी। बरात में लड़के पक्ष की ओर से करीब 18 लोग शामिल हुए थे। रविवार की रात शादी की रस्में पूरी होने के बाद सोमवार की सुबह दुल्हन की विदाई के समय मां और बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने दूल्हे के बड़े भाई को फोन कर उसके संक्रमित होने की सूचना दी। संक्रमित होने की जानकारी पर युवक वहां से चला गया। उधर, जैसे ही दूल्हे के भाई के संक्रमित होने की जानकारी बरातियों और घरातियों को हुई तो लड़की पक्ष दुल्हन को विदा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा बरातियों संग घर के लिए पैदल ही निकल पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed