फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Groom reaches Jaimal stage drunk in Auraiya, bride refuses to marry

शराबी पिया देख, दुल्हन का इनकार: नशे में जयमाल स्टेज पर पहुंचा दूल्हा, मुंह से आ रही थी बदबू, बैरंग लौटी बरात

Fri, 03 Mar 2023 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Mar 2023 02:05 PM IST
सार

कंचौसी कस्बे में जयमाला के समय दुल्हन को दूल्हे से शराब की बदबू आई, तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में बवाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने में लगी रही, लेकिन बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

विज्ञापन
Groom reaches Jaimal stage drunk in Auraiya, bride refuses to marry
दोनों पक्षों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में कंचौसी कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बुधवार रात को आई बारात में दूल्हे के शराब पीकर जयमाला स्टेज पर पहुंच जाने से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर खींचतान के बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई।

विज्ञापन

यहां वर पक्ष की ओर से सात दिन में नकदी और सामान वापस करने सहमति के बाद बिन दुल्हन के बारात लौट गई। लखनऊ के भोला खेरा मानक नगर निवासी युवक की बरात बुधवार रात को कंचौसी के आनंदेश्वर गेस्ट हाउस में आई थी।
विज्ञापन

बरात आने पर वधू पक्ष की ओर से बारात का स्वागत सतकार कर नास्ता, भोजन कराया गया। गाजे-बाजे से क्षेत्र में बरात घूमने के दौरान सभी शादी के जश्न का आंनद ले रहे थे। टीका की रश्म पूरी होने के बाद जब दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आने और नशे में देख भड़क गई। दुल्हन ने शादी करने से इनकार करते हुए वापस कमरे में लौट गई। दोनों पक्षों की ओर से काफी देर तक समझौते का प्रयास चलता रहा। बात न बनने पर वधू पक्ष से 112 पुलिस को सूचना दी गई।

मामला तूल पकड़ते देख थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को कंचौसी चौकी लेकर गए। यहां काफी देर बाद वर पक्ष द्वारा सात दिन के अंदर तिलक व अन्य रश्मों में दी गई नकदी व सामान लौटाने की बात कही।

साथ ही चढ़ावा के लिए लाए हुए जेवरातों को जमानत के तौर ग्राम प्रधान ढ़िकियापुर राजू राठौर व पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार के पास रखने की दोनों पक्षों में सहमति बनी। इसके बाद बरात बिन दुल्हन लिए वापस लौट गई। थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि दूल्हे के शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed