फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park's development is limited to proposals, and a plan for action is being made for the third time.

Kanpur News: प्रस्तावों तक सीमित ग्रीनपार्क का विकास, तीसरी बार फिर बनी कार्ययोजना

Tue, 07 Oct 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Green Park's development is limited to proposals, and a plan for action is being made for the third time.
कानपुर। ग्रीनपार्क के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण से जुड़े पिछले दो प्रस्ताव शासन तक जाकर फाइलों में बंद हो गए। अब तीसरी बार नया प्रस्ताव तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। सोमवार को ग्रीनपार्क में हुई बैठक में सांसद रमेश अवस्थी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन व यूपीसीए के अधिकारियों ने इसे ऑल वेदर स्टेडियम के तौर पर विकसित करने की रूरेखा तय की। इसमें दर्शक क्षमता 50 हजार तक करने, ड्रेनेज सिस्टम और मीडिया सेंटर का नवीनीकरण कराने, मल्टीलेवल पार्किंग विकसित करने के लिए योजना बनाई गई। जल्द ही इसकी एक डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि ग्रीनपार्क सीएम की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह कानपुर की पहचान और गौरव का प्रतीक है जिसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां क्लब हाउस और गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा बी ग्राउंड पर एक क्रिकेट प्रैक्टिस एरिना विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को निर्देशित किया कि 15 अक्तूबर तक डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत कर लिए जाए। इसके क्रियान्वयन के लिए खेल विभाग, यूपीसीए और प्रशासन के बीच समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित करने पर सहमति बनी। इस मौके मंडलायुक्त ने कहा कि यूपीसीए अपने आर्किटेक्ट के साथ समन्वय स्थापित कर स्टेडियम की डिजाइन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करे ताकि ग्रीनपार्क को फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी, तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी, यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
इससे पहले बने यह प्रस्ताव

- 2021 में ग्रीनपार्क स्टेडियम में दर्शक क्षमता बढ़ाए जाने के लिए ई पब्लिक, सी बालकनी, सी स्टाल, डी चेयर, बी जनरल, बी गर्ल्स दीर्घा को डबल स्टोरी बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसे शासन को भी भेजा गया पर वहां से इसके आगे की प्रक्रिया नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सितंबर 2024 में भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रीनपार्क में हुए मैच के दौरान बारिश का पानी मैदान में भर गया था। इससे काफी किरकिरी हुई थी। उसके बाद स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने समेत दर्शक दीर्घा बढ़ाए जाने, पार्किंग की व्यवस्था से जुड़ा नया प्रस्ताव तैयार किया गया। यह भी फाइलों में अभी तक दबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed