फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park won on the basis of Mayank's sharp bowling and Tanish's half-century

Kanpur News: ग्रीनपार्क हॉस्टल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जीते मैच

Sun, 25 May 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Green Park won on the basis of Mayank's sharp bowling and Tanish's half-century
केडीएमए क्रिकेट लीग में विजेता ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम। - फोटो : कोच
कानपुर।
विज्ञापन

केडीएमए क्रिकेट लीग में शनिवार को पहले मैच में मयंक पाल की धारदार गेंदबाजी और तनिष राठौर के अर्द्धशतक के दम पर ग्रीनपार्क हॉस्टल ने तिलक सोसायटी को सात विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्रिंस क्लब को पांच विकेट से हराया।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में तिलक सोसायटी ने 37 ओवर में 150 रन बनाए। आकाश जैन ने 55 रन, शुभम यादव ने 29 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में ग्रीनपार्क हॉस्टल से मयंक पाल ने चार, यथार्थ ने तीन को आउट किया।
विज्ञापन


जवाब में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने 23 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। इसमें तनिष राठौर ने 64 व हर्षवर्धन ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रशांत सिंह ने दो को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम्स मैदान पर दूसरे मैच में प्रिंस क्लब की पूरी टीम 23.2 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। इसमें करन पाल ने 36 व आशुतोष बाजपेयी ने 33 रन जोड़े। गेंदबाजी में निखिल विश्वकर्मा ने तीन, कोमल सिंह व शशांक शेखर ने दो-दो विकेट चटकाए।


जवाब में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अमित मिश्रा ने सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में नवीन राजपूत, विजय भान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed