फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   green park with fours and sixes will jive to beats of cheer girls

आ रहा IPL-10, इस बार ये है बड़ी खासियत

Fri, 03 Feb 2017 07:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
green park with fours and sixes will jive to beats of cheer girls
डेमो पिक
आईपीएल सीजन-10 जल्द शुरू होने वाला है। गुजरात लायंस अप्रैल-मई में अपने दो मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में कराएगा। गुजरात लायंस की सीईओ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि वह 15 फरवरी तक कानपुर आएंगे।  इस बार आईपीएल का शुभारंभ 5 अप्रैल को होगा। जल्द ही मैचों की डेट भी आ जाएगी।  
विज्ञापन


2016 में आईपीएल की गुजरात लायंस टीम ने दो मैच 19 व 21 मई को ग्रीनपार्क स्टेडियम में कराए थे। पहले मैच में उसने कोलकाता नाइटरराइडर्स को और दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। दोनों मैचों में जीत मिलने और उत्साहित दर्शकों की भीड़ से खुश होकर गुजरात लायंस टीम के मालिक केशव बंसल ने घोषणा की थी अगले साल भी ग्रीनपार्क में आईपीएल मैच खेलने मेरी टीम आएगी। इधर, 26 जनवरी को भारत-इंग्लैंड टी-20 मैच के दौरान आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने भी तीन आईपीएल मैचों के आयोजन की बात कही थी। इसमें दो गुजरात लायंस और एक पंजाब किंग्स इलेवन की टीम मैच खेलेगी। 
विज्ञापन


गुजरात लायंस टीम के सीईओ अमरेंद्र सिंह ने मोबाइल ने बताया कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में कानपुर आऊंगा। पिछली बार मात्र 10 दिनों में स्टेडियम को तैयार कराया था तब कुछ खामियां रह गई थी। पर इस बार पहले आकर उन खामियों को दूर करूंगा ताकि दर्शकों को अच्छे मैच देखने को मिले। इस बार आईपीएल का शुभारंभ 5 अप्रैल को होगा। जल्द ही मैचों की डेट भी आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed