{"_id":"94623b7e2542324e04894016fc41cce4","slug":"green-park-ready-for-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच के लिए तैयार ग्रीनपार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैच के लिए तैयार ग्रीनपार्क
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवधर ट्राफी- 2016 मुकाबले खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी इंडिया ए और इंडिया बी टीम के खिलाड़ी शनिवार देर रात शहर पहुंच गए। पहले इंडिया ए के खिलाड़ी आए।
विज्ञापन
सोमवार को होने वाले एक दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहले प्रैक्टिस करेंगी। सोमवार को दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। यूपीसीए के मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब ने बताया कि मैच कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
रविवार को इंडिया ए के खिलाड़ी सुबह 10:30 बजे से प्रैक्टिस करेंगे, जो दोपहर तक चलेगी। इसके बाद इंडिया बी टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस करेंगे। देवधर ट्राफी क्रि केट प्रतियोगिता इंडिया ए, इंडिया बी और गुजरात के बीच खेली जा रही है। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। इन सभी मैचों को आम दर्शक और स्कूली बच्चे भी देख सकेंगे।
विज्ञापन