{"_id":"57b60ba24f1c1b1f176eb773","slug":"green-park-pitch-will-be-changed-for-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन पार्क के पिच का बदलेगा नजारा, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन पार्क के पिच का बदलेगा नजारा, जानिए कैसे
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच का नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पिच कमेटी के चेयरमैन दलजीत सिंह ने गुरुवार को ग्रीनपार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान और पिच पर चल रहे कामों पर संतुष्टि जताई। पिच क्यूरेटर शिव कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द यह काम पूरा करें। 15 सितंबर के बाद से पिच को फाइनल टच देना शुरू कर दें। इस मौके पर उनके साथ यूपीसीए के डायरेक्टर प्रेम मनोहर गुप्ता भी मौजूद थे।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में दलजीत सिंह ने कहा कि ग्रीनपार्क में अच्छा विकेट तैयार हो रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 से 26 सितंबर तक होने वाला टेस्ट मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। दरअसल बारिश के मौसम में पिच में नमी बनी रहती है। इसका काफी फायदा स्पिनरों और बल्लेबाजों को मिलता है। ग्रीनपार्क में पिछले दो सालों में अंतर्राष्ट्रीय मैचों के अलावा आईपीएल मैच भी आयोजित हुए है। खास बात यह है कि सभी मैचों में अच्छा क्रिकेट देखने को मिला है। इस लिहाज से यहां का विकेट काफी महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बीसीसीआई में 62 पिच क्यूरेटर है। अब बीसीसीआई भी इसके लिए परीक्षा कराता है।