फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park, Govindnagar, and Bilhaur teams won the Kho-Kho competition.

Kanpur News: खो-खो में ग्रीनपार्क, गोविंदनगर और बिल्हौर की टीमें विजयी

Wed, 24 Dec 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Green Park, Govindnagar, and Bilhaur teams won the Kho-Kho competition.
खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव की शुरूआत हुई। इसमें शहर के 20 से अधिक स्कूलों, खेल अकादमियों और ग्रीनपार्क के 400 से अधिक खिलाड़ियों व प्रशिक्षुओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाॅल, क्रिकेट, रस्साकसी, शतरंज, खो-खो और कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। पहले दिन खो-खो में ग्रीनपार्क, गोविंदनगर और बिल्हौर की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन


कुश्ती में बिल्हौर के मुकेश व दीपक, गोविंदनगर के चंद्रविजय, दिलशाद, शिवधर यादव, पायल और सुशील कुमार, सीसामऊ के शौर्य शर्मा, भावनी व दीपक यादव, आर्यनगर के आकाश यादव तथा सरसौल की आनंदी सिंह ने अलग-अलग भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। शतरंज अंडर-19 में शिवांशु सिंह और कविता अग्रवाल, अंडर-17 में वेदांत और स्वास्तिका कुमारी, अंडर 19 में दिशा अग्रवाल, अंडर-14 में श्रेयांश और पुरुष वर्ग में राजेश विजयी रहे।
विज्ञापन


रस्साकशी सब जूनियर बालिका वर्ग में गोविंदनगर, जूनियर में ग्रीनपार्क और सीनियर में किदवईनगर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। क्रिकेट में आर्यनगर इलेवन ने सीसामऊ की टीम को 56 रन से और किदवईनगर ने कैंट इलेवन को 62 रन से हराया। कबड्डी सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग में बिल्हौर विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग में किदवईनगर की टीम विजेता बनी। 100 मीटर दौड़ में हर्ष, उत्कर्ष, लक्ष्मी, अलीशा, यशी, सान्वी, रश्मि और अभय ने स्वर्ण पदक जीते। 200 मीटर दौड़ में लक्ष्मी, हर्ष और उत्कर्ष प्रथम रहे। गोला फेंक सब जूनियर वर्ग में गौरी कश्यप, जूनियर वर्ग में काजल और सीनियर वर्ग में अनुष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इससे पहले महोत्सव का उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी ने किया। मौके पर एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानू प्रसाद मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed