{"_id":"69bb129531db1b1db2076bae","slug":"green-park-and-seth-motilal-khedia-emerge-victorious-in-handball-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143680-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया विजयी
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए। दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें बालक वर्ग में ग्रीनपार्क और बालिका वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीम ने खिताब जीता।
बालिका वर्ग के फाइनल में ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया के बीच मैच खेला गया। सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। टीम की खिलाड़ी गौरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल किए, जिससे उनकी टीम ने ग्रीनपार्क को 8-5 से हराकर खिताब जीत लिया। वहीं, बालक वर्ग में ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंतिम समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा। मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले अनन ने निर्णायक गोल कर ग्रीनपार्क को 14-13 से जीत दिलाई। अनन ने इस मैच में कुल पांच गोल किए।
प्रतियोगिता के समापन पर बालक वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार गोलकीपर कृष्णा को, जबकि बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान अनन्या को दिया गया। दोनों खिलाड़ियों को कानपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रजत आदित्य दीक्षित ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क अमित पाल, जिला हैंडबॉल संघ की सचिव साधना मिश्रा, सह-संयुक्त सचिव अनुज सिंह चौहान, मुख्य निर्णायक हरप्रीत सिंह, अरबीया, दीपिका निगम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।