फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Greater Kanpur will be developed on the land of 11 villages including Jamu 2000 hectares of land identified

Kanpur: जामू सहित 11 गांवों की जमीन पर विकसित होगा ग्रेटर कानपुर, 2000 हेक्टेयर जमीन चिन्हित…सर्वे शुरू

Sun, 29 Jun 2025 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:54 PM IST
सार

Kanpur News: ग्रेटर कानपुर में रिंग रोड एवं भीमसेन रेलवे स्टेशन के आसपास तीन नए पार्क की स्थापना की जाएगी। इसमें ईवी पार्क, मेडिसिटी पार्क, एमएसएमई पार्क शामिल हैं। ईवी पार्क में इलेक्ट्रानिक्स वाहन बनेंगे। इनमें स्कूटी, बाइक, ई रिक्शा, ई ऑटो से लेकर लग्जरी कारें तक शामिल हैं।

विज्ञापन
Greater Kanpur will be developed on the land of 11 villages including Jamu 2000 hectares of land identified
केडीए - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भौंती से पांच किलोमीटर दूर जामू, सेन पश्चिम पारा सहित 11 गांवों में ग्रेटर कानपुर विकसित होगा। नवी मुंबई की तर्ज पर नया शहर विकसित करने के लिए रिंग रोड के पास 2000 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। केडीए ने जमीनों के भौतिक सत्यापन के साथ ही दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

यह ग्रेटर कानपुर भौंती से लगभग पांच किलोमीटर दूर और भीमसेन रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर दूर होगा। शहर में जमीनों की कमी के विपरीत लगातार बढ़ती जा रही आवासों की जरूरत और मांग के मद्देनजर केडीए ने कल्याणपुर-बिठूर रोड और मैनावती मार्ग के बीच बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना लांच करने की तैयारियां कर रहा है, पर इसमें मांग से काफी कम प्लाट विकसित होंगे।

विज्ञापन

2000 हेक्टेयर जमीन चिह्नित
इसके मद्देनजर केडीए ने शहर के नजदीक ग्रेटर कानपुर योजना विकसित करने का खाका खींचा है। शहर के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से के बीच भौंती बाईपास के पास ग्रेटर कानपुर के लिए सेन पश्चिम पारा, सेन पूरब पारा, पतेहुरी, गोपालपुर, गंभीरपुर, कैथा, सरनेतपुर, डांडे का पुरवा, दुर्जनपुर, इटारा गांव की 2000 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है।

योजना चैनल नंबर 82 से 87 के बीच विकसित करने की तैयारी
इसके लिए केडीए ने ड्रोन सर्वे कराया है। अमीन अंकुर पाल, शिवप्रसाद आदि ने स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिया है। केडीए के मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार ने बताया कि प्रस्तावित योजना रिंग रोड से सटी है। योजना चैनल नंबर 82 से 87 के बीच विकसित करने की तैयारी है। स्थल में देखा जा रहा है कि कहां-कहां बस्ती, अन्य प्रकार के निर्माण या खेत आदि हैं।

विज्ञापन

बनेंगे तीन पार्क, बढ़ेगा रोजगार
ग्रेटर कानपुर में रिंग रोड एवं भीमसेन रेलवे स्टेशन के आसपास तीन नए पार्क की स्थापना की जाएगी। इसमें ईवी पार्क, मेडिसिटी पार्क, एमएसएमई पार्क शामिल हैं। ईवी पार्क में इलेक्ट्रानिक्स वाहन बनेंगे। इनमें स्कूटी, बाइक, ई रिक्शा, ई ऑटो से लेकर लग्जरी कारें तक शामिल हैं। मेडिसिटी पार्क में दवाओं का निर्माण किया जाएगा। एमएसएमई पार्क में विभिन्न प्रकार के लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित होंगे। इन पार्कों में बनने वाले उत्पादों और बाहर से आने वाले कच्चे माल का स्टाक करने के लिए वेयर हाउस भी बनेंगे। इनमें करीब 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

सभी आय वर्ग के लोगों का पूरा होगा आशियाने का सपना
ग्रेटर कानपुर परियोजना के आवासीय क्षेत्र में मध्यम व उच्च वर्ग के लिए एमआईजी से लेकर एचआईजी तक के प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग, मल्टी स्टोरी बनाई जाएंगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के प्लॉट भी विकसित किए जाएंगे।

ग्रेटर कानपुर के लिए सर्वे तेज कर दिया गया है। यह कार्य 15 दिन में पूरा हो जाएगा। काश्तकारों को जमीन की कीमत का चार गुना मुआवजा मिलेगा।  -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed