फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Grass has grown in Saintha Minor, paddy irrigation is not possible

Kanpur News: सैंथा माइनर में उगी घास, नहीं हो पा रही है धान की सिंचाई

Sat, 02 Aug 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 02 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Grass has grown in Saintha Minor, paddy irrigation is not possible
सरवनखेड़ा। घाटमपुर रजबहा में भरपूर पानी है। मगर इसी रजबहे से जुड़ी सैंथा माइनर सूखी पड़ी है। हालात ये हैं कि दो माह से माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे धान की रोपाई के बाद अब फसल की सिंचाई अटकी है।
विज्ञापन

सैंथा माइनर की लंबाई करीब तीन किमी. है। इससे सैंथा, भैथाना, सेरुवा गांवों की खेती की सिंचाई निर्भर इसी पर निर्भर है। इस क्षेत्र में धान की खेती बहुतायत में होती है। रोपाई के समय माइनर सूखी रही तो किसानों ने निजी नलकूपों से किराये पर सिंचाई कराकर धान की रोपाई करवा दी। अब फसल में खाद और खरपतवार नाशक दवा डाली जानी है। इसके लिए पानी की जरूरत है। मगर माइनर में पानी नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में धान के खेत सूखे पड़े होने से किसान मायूस हैं। निजी नलकूपों से भी जरूरत पर पानी नहीं मिल पा रहा है। नलकूप संचालक पहले अपनी फसलों की सिंचाई का तर्क दे रहे हैं। ऐसे में माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया तो फसल खराब होने की आशंका है। सहायक अभियंता राम प्रकाश ने बताया कि जिलेदार को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed